Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MI vs RR: वैभव सूर्यवंशी ने दो साल बाद पकड़ा IPL में अपना पहला कैच, खुशी का नहीं रहा ठिकाना

    Updated: Sun, 24 May 2026 06:50 PM (IST)

    वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपना पहला कैच लपका है। ये कैच लपकने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह जमकर जश्न मनाने लगे। ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी ने पकड़ा पहला आईपीएल कैच

    वैभव सूर्यवंशी ने पकड़ा पहला आईपीएल कैच

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से ऐसी-ऐसी पारियां खेली हैं जिनसे हर कोई हैरान रह गया। अपने दो साल के आईपीएल करियर में वैभव गेंदबाजों के लिए खौफ का नाम बन गए हैं, लेकिन एक काम उन्होंने अभी तक नहीं किया था जो आज यानी 24 मई 2026 की तारीख को कर दिया।

    वैभव ने पिछले साल आईपीएल डेब्यू किया था। ये उनका दूसरा सीजन है, लेकिन अभी तक उन्होंने एक भी कैच नहीं लपका था। आज रविवार को मुंबई के खिलाफ उन्होंने ये सूखा भी खत्म कर दिया और अपना पहला आईपीएल कैच लपका।

    रिकल्टन का लपका कैच

    वैभव ने मुंबई के सलामी बल्लेबाज रियान रिकल्टन का कैच लपका। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर रिकल्टन ने नांद्रे बर्गर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद गई हवा में। स्क्वायर लेग पर खड़े वैभव के पास अपना पहला आईपीएल कैच लेने का मौका आया जिसे उन्होंने लपक लिया। रिकल्टन सात गेंदों पर 12 रन ही बना पाए। इसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। वैभव ने जैसे ही कैच लिया राजस्थान की टीम और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

    वैभव की फील्डिंग को लेकर जमकर खिंचाई होती रही है। राजस्थान ने उन्हें कई बार इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर यूज किया जिससे फील्डिंग का मौका नहीं आया। कई दिग्गजों का मानना था कि अगर वैभव को भारत के लिए लंबी क्रिकेट खेलना है तो उन्हें फील्डिंग पर काम करना होगा और राजस्थान को उन्हें मौका देना होगा।

    खबरें और भी

    बल्ले से रहे फेल

    वैभव आज फील्डिंग में अपना खाता खोलने में सफल रहे, लेकिन मुंबई के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला। वैभव ने पहली ही गेंद पर छ्क्का मारने की कोशिश की थी, लेकिन विल जैक्स ने लॉन्ग ऑफ पर शानदार फील्डिंग करते हुए छक्का नहीं जाने दिया। फिर दीपक चाहर ने पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर वैभव को आउट कर दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने छह गेंदों पर चार रन बनाए।

    यह भी पढ़ें- MI vs RR: मुंबई के खिलाफ फ्लॉप होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी का इतिहास के पन्नों में नाम हुआ दर्ज, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के तूफान को दीपक चाहर ही रोक पाते, IPL इतिहास में नहीं लगा पाए कोई बाउंड्री; बेहद शर्मनाक हैं आंकड़े