Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND U19 vs SA U19: वैभव सूर्यवंशी टॉस के दौरान हुए भावुक! मुंह छुपाते नजर आए, जान लीजिए कारण

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 07:23 PM (IST)

    साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के खिलाफ तीसरे यूथ वनडे में भारतीय अंडर-19 टीम के कप्‍तान वैभव सूर्यवंशी ने टॉस गंवा दिया। इसके बाद वैभव काफी भावुक नजर आए और ...और पढ़ें

    वैभव ने गंवाया टॉस।

    वैभव ने गंवाया टॉस।

    HighLights

    1. वैभव सूर्यवंशी ने लगाया शतक 

    2. वैभव ने खेली 127 रन की पारी

    3. एरोन के साथ जोड़े 227 रन

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के खिलाफ तीसरे और आखिरी यूथ वनडे में भारतीय अंडर-19 टीम के कप्‍तान वैभव सूर्यवंशी टॉस हार गए। इसके बाद वैभव काफी भावुक नजर आए और उन्‍होंने अपने चेहरे को दोनों हाथों से ढक लिया। इस घटना की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं।

    निराश हो गए वैभव

    दरअसल, यूथ वनडे में भारतीय टीम ने लगातार तीसरा टॉस गंवाया। ऐसे में जब आखिरी वनडे में वैभव टॉस हारे तो वह काफ‍ी निराश हो गए। इतना ही नहीं वह अपने चेहरे को छुपाते नजर आए और उन्‍होंने अपना सिर ही पकड़ लिया। यह सब देखकर मैच रेफरी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के कप्‍तान मुहम्मद बुलबुलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

     

     

     

    वैभव ने लगाया शतक

    मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद धांसू शुरुआत की। वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज के शतक की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 393 रन बनाए। कप्‍तान वैभव ने 74 गेंदों पर 127 रन की धूंआधार पारी खेली। इस दौरान भारतीय क्रिकेट का भविष्‍य माने जा रहे वैभव ने 9 चौके और 10 छक्‍के भी लगाए।

    एरोन ने भी ठोकी सेंचुरी

    एरोन जॉर्ज ने भी उनका भरपूर साथ दिया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 227 रनों की साझेदारी हुई। एरोन ने 106 गेंदों का सामना किया और 118 रन बनाए। अपनी इस पारी में केरल के बल्‍लेबाज ने 16 शानदार चौके लगाए। पहले 2 वनडे जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर तो कब्‍जा कर चुकी है। अब भारतीय युवाओं की नजर क्‍लीन स्‍वीप पर है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND U19 vs SA U19: वैभव सूर्यवंशी के बाद Aaron George ने भी ठोका तूफानी शतक, तैयार हो रहा अगला संजू सैमसन!

    यह भी पढ़ें- IND U19 vs SA U19: दक्षिण अफ्रीका में शेर की तरह दहाड़े वैभव सूर्यवंशी, केवल 63 गेंदों में शतक जड़कर रिकॉर्ड्स बुक को दहलाया