फील्डिंग के दौरान फैंस ने विराट की तरफ फेंका प्लास्टिक बैट, 'किंग कोहली' को आया गुस्सा! Video
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते वक्त कुछ फैंस ने विराट कोहली की तरफ प्लास्टिक बैट फेंका, जिस पर दिग्गज बल्लेबाज नाराज दिखे।
-1794134679022_m.webp)
विराट कोहली दिखे नाराज
HighLights
विराट कोहली की तरफ फैंस ने फेंका प्लास्टिक बैट
विराट कोहली फैंस से दिखे नाराज
भारत ने जीत था दूसरा वनडे
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस उनकी तरफ ऑटोग्राफ लेने के लिए प्लास्टिक बैट फेंक रहे हैं। फील्डिंग के दौरान फैंस की ओर से की गई इस हरकत से कोहली खुश नहीं दिखे।
कोहली ने इस दौरान प्लास्टिक बैट उठाकर मैदान से बाहर किया। इसके बाद उन्होंने फैंस की तरफ इशारा करते हुए उनके इस बर्ताव पर अपनी नाराजगी भी जाहिर की।
ANGRY VIRAT KOHLI ON KIDS! 😡 Virat Kohli warned a few kids who were throwing bats onto the field to get his autograph during the ongoing match. https://t.co/Zp7g3tmevo
— Mukku (@Cric_Mukku) November 7, 2026
छोटी सी पारी में बड़ा रिकॉर्ड तोड़ गए कोहली
कोहली का प्रदर्शन दूसरे मैच में निराशाजनक रहा। वो सिर्फ सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मगर इस छोटी सी पारी में कोहली ने रिकी पोंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
कोहली को पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ एक रन की जरुरत थी। कोहली ने इस दौरान दूसरी गेंद पर चौका लगाकर पोंटिंग को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया।
पोंटिंग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 मैचों में 45.83 के औसत से 1971 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 अर्धशतक और छह शतक लगाए। वहीं कोहली को पोंटिंग को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 38 पारियां लगीं। कोहली के नाम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 1978 रन हो गए हैं।
भारत ने बनाई 2-0 की बढ़त
भारतीय टीम ने दूसरा वनडे डीएलएस मेथड की वजह से चार रन से जीता। बारिश की वजह से मुकाबला 47 ओवर का हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को सिर्फ 134 रन पर समेट दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम भी मुश्किल में फंस गई थी। मगर केएल राहुल की सूझ-बूझ भरी पारी ने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। राहुल 26 रन बनाकर नाबाद लौटे।
भारतीय पारी के 26 ओवर बाद बारिश दोबारा आ गई। इसके बाद मुकाबला शुरू ही नहीं हुआ। डीएलएस के मुताबिक भारत चार रन आगे था। इस वजह से उसे मैच का विजेता घोषित कर दिया गया। भारत ने इसी के साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।