Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    T20 World Cup 2026: ईडन गार्डेंस से दोबारा किस्मत चमकाने उतरेगी कैरेबियाई टीम, स्कॉटलैंड से हिसाब करेगी बराबर

    By Vishal ShreshtaEdited By: Abhishek Upadhyay
    Updated: Fri, 06 Feb 2026 07:31 PM (IST)

    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम जो हाल के अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में संघर्ष कर रही है टी20 विश्व कप-2026 में अपनी किस्मत चमकाने के लिए ईडन गार्डेंस लौट रही ह ...और पढ़ें

    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की नजरें जीत पर

    वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की नजरें जीत पर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    विशाल श्रेष्ठ, जागरण कोलकाता: ईडन गार्डेंस स्टेडियम को यूं ही कई टीमें व खिलाड़ी अपना लकी ग्राउंड नहीं कहते। इसने बहुतों की किस्मत चमकाई है। वेस्टइंडीज ठीक 10 साल पहले डैरेन सैमी की कप्तानी में इसी मैदान पर इंग्लैंड को हराकर दूसरी बार टी-20 विश्वकप चैंपियन बनी थी, लेकिन उसके बाद अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में कहीं खो सी गई।

    दुनियाभर की टी-20 लीगों में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी धमाल मचा रहे हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में उनकी राष्ट्रीय टीम फिसड्डी साबित हो रही है। वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और यहां तक कि अफगानिस्तान के विरुद्ध पिछली टी-20 सीरीज हारी है।

    बदलाव चाहेगी विंडीज

    टी-20 विश्वकप का बिगुल बज चुका है। कैरेबियाई टीम इस दुष्चक्र से बाहर निकलने को आतुर है और इसके लिए ईडन गार्डेंस से बेहतर जगह और क्या हो सकती है, जहां से वह विश्व विजेता बनकर गई थी। वेस्टइंडीज शनिवार को यहां स्काटलैंड के विरुद्ध अपना विश्वकप अभियान शुरू करेगी। यह भी संयोग है कि वेस्टइंडीज को विश्वकप जिताने वाले सैमी इस बार टीम के कोच हैं।

    वहीं, स्कॉटलैंड भी किस्मत से यहां पहुंची है। बांग्लादेश के सुरक्षा कारणों का हवाला देकर अपने मैच भारत में खेलने से इन्कार करने पर आईसीसी ने उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को चुना। स्कॉटलैंड के चयन का कारण क्वालीफायर में हारने वाली टीमों में उसकी सबसे ऊंची रैंकिंग (14वीं) थी। स्कॉटिश टीम भी किस्मत से मिले इस मौके को भुनाने को कोई कसर नहीं छोडना चाहेगी।

    खबरें और भी

    स्कॉटिश से चोट खा चुके हैं विंडीज वाले

    वेस्टइंडीज निश्चित रूप से स्कॉटलैंड को हल्के में नहीं लेगी। कारण, 2022 के टी-20 विश्वकप में वह स्कॉटलैंड से 42 रनों की हार झेल चुकी है। वह पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच टी-20 प्रारूप में यह दूसरा मुकाबला होगा। कैरेबियाई टीम टी20 विशेषज्ञों से भरी है। इसमें कप्तान शाई होप, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पावेल, ब्रेंडन किंग, जेसन होल्डर जैसे धुरंधर हैं।

    वहीं स्कॉटलैंड में बहुत नामी खिलाड़ी तो नहीं हैं, लेकिन कप्तान रिची बेरिंगटन, ब्रेंडन मैकमुलेन, माइकल लिस्क, जॉर्ज मुंसे, टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस व माइकल जोंस जैसे खिलाड़ी किसी भी टीम को चौंकाने का माद्दा रखते हैं। स्कॉटलैंड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नौसिखिया भी नहीं है। वह अब तक 50 ओवरों के तीन व 20 ओवरों के सात विश्व कप खेल चुकी है। उसने टी-20 विश्वकप के 22 मैचों में सात जीते व 13 हारे हैं जबकि दो मैच बेनतीजा रहे हैं। 2021 के टी-20 विश्वकप में वह बांग्लादेश को भी हरा चुकी है।

    यह भी पढ़ें- IND vs USA Weather Report: भारत-यूएसए मैच में बारिश डालेगी खलल या आसमान रहेगा साफ? कैसा होगा मुंबई का मौसम

    यह भी पढ़ें- 'फोकस सुपर-8 में जगह बनाने पर', पाकिस्‍तानी कप्‍तान ने भरी हुंकार; भारत से नहीं खेलकर भी ऐसे बढ़ेंगे अगले दौर में