IPL में बाउंड्री के हंगामे के बीच सबसे ज्यादा 3 रन दौड़कर चर्चा पाने वाले क्रिकेटर, 'किंग कोहली' पर हावी है यह कंगारू
भारत में इन दिनों क्रिकेट का त्योहार कहा जाने वाला इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन खेला जा रहा है। ...और पढ़ें
-1778161742213_m.webp)
विराट कोहली।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत में इन दिनों क्रिकेट का त्योहार कहा जाने वाला इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन खेला जा रहा है। मौजूदा सीजन में चौकों-छक्कों की जमकर बरसात हो रही है। कभी पहाड़ जैसा लगने वाला 200+ स्कोर अब आम हो गया है।
टीम आसानी से इस लक्ष्य का पीछा कर लेती हैं। बल्लेबाजों ने चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी है। हालांकि, IPL का रोमांच सिर्फ मैदान को चीरती हुई बाउंड्री तक पहुंचने वाली और हवा में उड़ते हुए स्टैंड्स में गिरने वाली गेंदों तक सीमित नहीं है।
3 रन चुराना आसान नहीं
असली क्रिकेट का दिल तो आज भी 22 गज की पट्टी पर धड़कता है। बल्लेबाज इस पर भाग-भागकर रन जुटाते हैं। टी20 क्रिकेट में भले ही फैंस की नजर बाउंड्री पर रहती हो, लेकिन आईपीएल में 3 रन चुराना हवाई फायर करने से कहीं कठिन नजर आता है। क्या आपको पता है कि दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में सबसे ज्यादा बार 3 रन किस बल्लेबाज ने बनाए हैं?
टॉप पर नहीं है भारतीय
जब बात विकेटों के बीच दौड़ने की आती है, तो फैंस के दिमाग में सबसे पहला नाम विराट कोहली या एमएस धोनी का आता है। 1 को 2 में और 2 को 3 रन में बदलने में कोहली माहिर हैं। उनके नाम लीग में सबसे ज्यादा 1 और 2 रन बनाने का रिकॉर्ड भी है।
खबरें और भी
हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि IPL में दौड़कर सबसे ज्यादा बार 3 रन लेने का खास रिकॉर्ड किसी भारतीय दिग्गज के नहीं है। इस मामले में एक विदेशी बल्लेबाज भारतीयों को मात देता है।
डेविड वॉर्नर के नाम रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार दौड़कर 3 रन चुराने वाले बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर हैं। डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में 24 बार दौड़कर 3 रन पूरे किए हैं। इस खास लिस्ट में दूसरे नंबर पर शिखर धवन मौजूद हैं। धवन ने अपने आईपीएल करियर में 23 बार यह कारनामा किया है।
वहीं, विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर आते हैं। किंग कोहली ने आईपीएल में अब तक 21 बार विकेटों के बीच बिजली सी तेजी दिखाते हुए 3 रन बटोरे हैं। टॉप -5 में अजिंक्य रहाणे (19) और फाफ डु प्लेसिस (18) भी हैं।
IPL में सबसे ज्यादा बार 3 रन
- डेविड वॉर्नर: 24 बार
- शिखर धवन: 23 बार
- विराट कोहली: 21 बार
- अजिंक्य रहाणे: 19 बार
- फाफ डु प्लेसिस: 18 बार
IPL में सबसे ज्यादा सिंगल
- विराट कोहली: 2899
- रोहित शर्मा: 2140
- शिखर धवन: 2102
- केएल राहुल: 1722
- सुरेश रैना: 1708
IPL में सबसे ज्यादा डबल
- विराट कोहली: 490 बार
- डेविड वॉर्नर: 370 बार
- एमएस धोनी: 344 बार
- शिखर धवन: 299 बार
- अजिंक्य रहाणे: 282 बार
यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच Amanpreet Singh के निधन से शोक में डूबा क्रिकेट जगत, कोहली-युवराज का भी छलका दर्द