IPL 2026 में दिल्ली के साथ अब तक क्यों नहीं जुड़े मिचेल स्टार्क? पत्नी एलिसा हीली ने बताई वजह
मिचेल स्टार्क अब तक आईपीएल 2026 में दिल्ली के साथ नहीं जुड़े हैं। ऐसे में उनको लेकर तरह-तरह की खबरें ...और पढ़ें

मिचेल स्टार्क
HighLights
दिल्ली कैपिटल्स से अब तक नहीं जुड़े मिचेल स्टार्क
पत्नी एलिसा हीली ने स्टार्क को लेकर दी जानकारी
मिचेल स्टार्क के शामिल नहीं होने का बताया कारण
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को लेकर पिछले कुछ समय ले तरह-तरह की खबरें सामने आ रही थी। हालांकि, अब उनकी पत्नी एलिसा हीली ने स्पष्ट किया है कि स्टार्क अब तक आईपीएल खेलने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के साथ क्यों नहीं जुड़े हैं। हीली के मुताबिक स्टार्क चोटिल हैं और इसी वजह से आईपीएल में खेलने के लिए अब तक तैयार नहीं हैं।
स्टार्क को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें अब तक एनओसी नहीं दी है और उनका वर्कलोड मैनेज किया जा रहा है। तो वहीं उनके चोटिल होने की खबरें भी सामने आई थी। अब हीली ने उनके वर्कलोड की खबरों पर विराम लगा दिया है और स्टार्क के नहीं खेलने की वजह चोट को बताया है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल और कोच हेमंग बदानी ने भी उनके एनओसी नहीं मिलने की बात कही थी।
मिचेल स्टार्क चल रहे हैं चोटिल
ऑस्ट्रेलिया के दो और गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड चोटिल हैं। हालांकि, वे अपनी टीम के साथ जुड़ चुके हैं और फिट होते ही मैदान पर उतरेंगे। ऐसे में स्टार्क के हालिया पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, "ये फ्रेंचाइजी के साथ अन्याय है। स्टार्क शुरूआती कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। तो वहीं कमिंस और हेजलवुड अपनी टीम के साथ जुड़ चुके हैं।" इसका जवाब देते हुए हीली ने लिखा, "ये शायद इस वजह से है कि वे चोटिल हैं। अगर वे गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं, तो कैसे खेलेंगे?"
हीली के इस जवाब ने स्पष्ट कर दिया कि कंगारू गेंदबाज चोट की वजह से आईपीएल 2026 में अब तक डीसी के साथ नहीं जुड़ सके हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे हॉफ सीजन से उपलब्ध होंगे। बता दें कि बाएं हाथ के गेंदबाज ने लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेला है। वे एशेज में खेलते हुए दिखाई दिए थे और इसके बाद बिग बैश लीग के कुछ मैचों में खेले थे।
स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स का बयान
स्टार्क को लेकर बदानी ने कहा था, हम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एनओसी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वे हमारे साथ कब जुड़ेंगे, इसका पता एनओसी मिलने के साथ ही पता चल जाएगा। हम सीए के साथ संपर्क में हैं। स्टार्क लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन जब तक क्रिकेट बोर्ड उन्हें फिट घोषित नहीं कर देता है, इसमें फ्रेंचाइजी कुछ नहीं कर सकती है।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।