The Hundred: विल जैक्स ने पकड़ा ऐसा कैच कमेंट किए बिना नहीं रह पाए सूर्यकुमार, आ गई टी20 वर्ल्ड कप-2024 की याद
इंग्लैंड के विल जैक्स ने द हंड्रेड में ऐसा कैच पकड़ा है जिसकी तारीफ सूर्यकुमार यादव ने भी कर डाली। इस कैच ने सूर्यकुमार के दो साल पुराने कैच की याद दि ...और पढ़ें

विल जैक्स ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव द्वारा टी20 वर्ल्ड कप-2024 के फाइनल में अंतिम ओवर में पकड़ा गया डेविड मिलर का कैच हर किसी को याद होगा। उसी कैच ने भारत की झोली में वर्ल्ड कप डाल दिया था। कुछ ऐसा ही कैच या कहें उससे भी दो हाथ आगे का कैच द हंड्रेड में विल जैक्स ने पकड़ा है।
विल जैक्स द हंड्रेड में एमआई लंदन के लिए खेल रहे हैं। इस टीम का सामना गुरुवार को लंदन स्प्रिट से था। एमआई ने इस मैच में चार विकेट से जीत हासिल की।
विल जैक्स का हैरतअंगेज कैच
मैच में लंदन स्प्रिट ने पहले बल्लेबाजी की। टीम के ओपनर लुहान डी प्रीटोरियस ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक जमाया, लेकिन वह विल जैक्स के शानदार कैच के कारण अपनी पारी को और बड़ी नहीं कर सके। 49वीं गेंद पर विल जैक्स ने उनका शानदार कैच लपका। नाथन सोवटर ने बाएं हाथ के बल्लेबाज लुहान को गेंद आगे फेंकी जिसे उन्होंने लॉन्ग ऑफ की तरफ हवा में मार दिया। गेंद छह रनों के लिए पहुंच ही गई थी तभी बीच में विल जैक्स आ गए।
विल जैक्स ने बाउंड्री के अंदर से जम्प मारते हुए गेंद को कैच किया और बाहर जाने से पहले गेंद को अंदर फेंक दिया। गेंद काफी दूर जा रही थी तभी विल जैक्स ने अपने आप को संभाला और बाउंड्री के अंदर आते हुए डाइव मार गेंद को लपक लिया। इस कैच को देख हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर ये कैच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी के साथ लुहान की पारी का अंत हो गया। उन्होंने 28 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाए।
🚨 STOP scrolling and watch this UNBELIEVABLE catch 🤯
— The Hundred (@thehundred) August 6, 2026
Will Jacks, that is incredible 🤌
Watch #TheHundred on Sky Sports Cricket or Youtube 🎬#RoadToTheEliminator pic.twitter.com/nshTNJCy6g
सूर्यकुमार ने किया कमेंट
इस कैच को द हंड्रेड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और सूर्यकुमार ने इस पर कमेंट भी किया है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, ओहह व्बॉय।"
इस कैच को देख निश्चित तौर पर सूर्यकुमार को अपने फाइनल वाले कैच की याद आई होगी जब उन्होंने गेंद को बाउंड्री के बाहर जाने से पहले पकड़ा था और फिर हवा में उछाल दिया था। फिर बाउंड्री के अंदर आकर कैच लपका था। सूर्यकुमार का ये कैच भारत को मैच जिताने वाले साबित हुआ था।
खबरें और भी

जहां तक द हंड्रेड के मैच की बात है तो पहले बल्लेबाजी करते हुए लंदन स्प्रिंट ने पांच विकेट खोकर 160 रन बनाए। एमआई लंदन ने छह विकेट खोकर 94 गेंदों पर टारगेट हासिल कर लिया।
यह भी पढ़ें- टी20 क्रिकेट का नया 'बॉस': जोस बटलर ने तोड़ा पोलार्ड का महारिकॉर्ड, बने दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
यह भी पढ़ें- The Hundred: जो कोई नहीं कर सका वो काम कर गए राशिद खान, पूरे विश्व में मच गया तहलका