Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, संजू सैमसन हुए बाहर; 2 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 07:24 PM (IST)

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। संजू सैमसन को टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। इसके अलावा दो खिलाड़ि ...और पढ़ें

    संजू सैमसन-भारतीय क्रिकेट टीम

    संजू सैमसन-भारतीय क्रिकेट टीम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है। टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत दिलाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

    संजू इस समय भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं, जहां उन्हें दूसरे मुकाबले से ड्रॉप कर दिया गया था। सैमसन लगातार तीन मैचों से फ्लॉप हुए थे और इसके बाद उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ा। उनकी जगह टीम में रिंकू सिंह की वापसी हुई है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने टीम में अपनी जगह बरकरार रखी है।

    भारत को विश्व कप जिताने वाले संजू सैमसन हुए ड्रॉप

    संजू सैमसन ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैच और फिर इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में रन नहीं बनाए। इसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे और उसके बाद वे भारत के लिए सिर्फ तीन मैच खेल सके। इन तीन मैचों में संजू का स्कोर 5, 0 और 1 रहा। इसके बाद उन्हें जिम्बाब्वे दौरे से टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी जगह रिंकू सिंह की वापसी हुई है।

    प्रभसिमरन सिंह और अशोक शर्मा को पहली बार मौका

    आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले प्रभसिमरन सिंह को टीम इंडिया में पहली बार शामिल किया गया है। दूसरी तरफ आईपीएल 2026 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले अशोक शर्मा को भी टीम में जगह मिली है। वे आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। इसके अलावा मयंक यादव की भी टीम में वापसी हुई है। मयंक चोट की वजह से लगातार क्रिकेट से दूर हैं लेकिन अब वे जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे।

    खबरें और भी

     

    जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

    श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के लिए रोहित शर्मा ने भरी हुंकार, अंग्रेजों को 'हिटमैन' अवतार दिखाने के लिए शुरू की खास तैयारी

    यह भी पढ़ें- श्रीलंका में आया राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का तूफान, पिता की तरह संकट में टीम को बचाया; ठोकी तूफानी फिफ्टी