विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिम्बाब्वे के हेड कोच Dave Houghton ने दिया इस्तीफा, बोर्ड को लेटर लिखकर बताया चौंकाने वाला कारण

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Wed, 20 Dec 2023 11:07 PM (IST)

जिम्बाब्वे के कोच डेव हॉटन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे उन्होंने जिम्बाब्वे के नामीबिया और ...और पढ़ें

जिम्बाब्वे के हेड कोच ने दिया इस्तीफ। फाइल फोटो
जिम्बाब्वे के हेड कोच ने दिया इस्तीफ। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के कोच डेव हॉटन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे उन्होंने खिलाड़ियों के साथ अपने खराब रिश्ते का हवाला दिया। साथ ही जिम्बाब्वे, नामीबिया और युगांडा से हारकर 2024 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाने का कारण बताया।

बता दें कि जिम्बाब्वे के टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्वालीफाई न करने पाने के बाद जिम्बाब्वे क्रिकेट ने कारणों की जांच के लिए समिति का गठन किया था। इस तीन सदस्यीय समिति का अध्यक्ष लॉयड मिशी को बनाया गया था।

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड को हॉटन ने लिखा पत्र

जिम्बाब्वे क्रिकेट (ZC) ने बुधवार को हॉटन ने एक पत्र लिखा। हॉटन ने कहा कि 18 महीने के प्रभारी के बाद उन्होंने "ड्रेसिंगरूम" खो दिया है और टीम को आगे बढ़ने के लिए एक "नई सोच" की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: 'Dunki में आएगा वहां तो गया है बस...' फैंस के अजीबोगरीब सवाल पर Shah Rukh Khan ने दिया मजेदार जवाब

अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

जिम्बाब्वे क्रिकेट के अध्यक्ष तवेंगवा मुकुहलानी ने कहा, "डेव हमेशा हमारे खेल के दिग्गज रहेंगे और यह अफसोस की बात है कि उन्हें लगा कि ड्रेसिंगरूम को एक नई आवाज की जरूरत है।"

टी20 वर्ल्ड कप के लिए जिम्बाब्वे नहीं कर पाई क्वालीफाई

गौरतलब हो कि क्वालीफायर में युगांडा और नामीबिया से हारने के बाद जिम्बाब्वे प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रहा था। जबकि टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने के लिए शीर्ष दो में रहना जरूरी था। बता दें कि साल 2023 टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को हराया था।

यह भी पढ़ें- 'उनमें Dhoni की झलक...' झारखंड के इस खिलाड़ी को लेकर 'दादा' ने किया था बड़ा दावा, पिता ने किया खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।