Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hardik Pandya को BCCI ने दिया जोर का झटका, एक मैच के लिए हुए सस्पेंड; लगा 30 लाख रुपये का जुर्माना; आखिर क्या है वजह

    Updated: Sat, 18 May 2024 11:29 AM (IST)

    मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2024 का अंत भी बेहद निराशाजनक रहा। जहां मुंबई को लखनऊ सुपरजायंट्स के हाथों 18 रन की शिकस्‍त मिल ...और पढ़ें

    हार्दिक पांड्या पर एक मैच का प्रतिबंध और 30 लाख रुपये का जुर्माना लगा
    हार्दिक पांड्या पर एक मैच का प्रतिबंध और 30 लाख रुपये का जुर्माना लगा

    HighLights

    1. मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपरजायंट्स के हाथों 18 रन की शिकस्‍त मिली
    2. मुंबई के कप्‍तान हार्दिक पांड्या पर एक मैच का निलंबन और 30 लाख रुपये का जुर्माना लगा
    3. मुंबई इंडियंस ने मौजूदा सीजन में तीसरी बार धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2024 का अंत भी बेहद निराशाजनक रहा। मुंबई इंडियंस को शुक्रवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के हाथों आईपीएल 2024 के 67वें मैच में 18 रन की शिकस्‍त सहनी पड़ी। मौजूदा सीजन में मुंबई की यह 10वीं हार रही और वो प्‍वाइंट्स टेबल में आखिरी स्‍थान पर रही।

    मुंबई इंडियंस खेमे की निराशा तब और बढ़ गई जब कप्‍तान हार्दिक पांड्या पर एक मैच का निलंबन और 30 लाख रुपये का जुर्माना लगा। दरअसल, लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने तय समय पर अपने 20 ओवर नहीं डाले। इसका मतलब है कि मुंबई ने आईपीएल की आचार संहिता का उल्‍लंघन किया और धीमी ओवर गति के कारण उसे बुरा परिणाम सहना पड़ा।

    वैसे, कप्‍तान हार्दिक पांड्या पर निलंबन और 30 लाख रुपये का जुर्माना इसलिए लगा क्‍योंकि मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस ने तीसरी बार धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की। वानखेड़े स्‍टेडियम पर टीम को इसका दोषी मानते हुए कप्‍तान हार्दिक पांड्या को कड़ी सजा दी गई।

    यह भी पढ़ें: 'पूरे समय यही गलती हुई', MI के आखिरी स्‍थान पर रहने के बाद Hardik Pandya ने जाहिर की निराशा, अगले सीजन को लेकर कह दी ये बात

    आईपीएल का बयान

    चूकि न्‍यूनतम ओवर रेट संबंधित आईपीएल आचार संहिता में यह मुंबई इंडियंस का सीजन में तीसरा अपराध है। हार्दिक पांड्या पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगा और टीम के अगले मैच में उन पर प्रतिबंध लगाया गया।

    मुंबई इंडियंस की प्‍लेइंग 11 में शामिल सदस्‍यों और इंपैक्‍ट प्‍लेयर पर या तो 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा या फिर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत काटा गया। इनमें से जिसकी भी रकम कम होगी, वो जुर्माने के रूप में प्राप्‍त किया जाएगा।

    खबरें और भी

    पांड्या ऐसे दूसरे कप्‍तान

    हार्दिक पांड्या मौजूदा आईपीएल में एक मैच का निलंबन झेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान ऋषभ पंत पर एक मैच का प्रतिबंध लगा था, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ महत्‍वपूर्ण मैच नहीं खेल पाए थे। चूकि मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को लखनऊ के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेला तो पांड्या अगले सीजन में टीम के पहले मैच से बाहर रहेंगे।

    मुंबई का निराशाजनक प्रदर्शन

    पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए मौजूदा सीजन बेहद खराब रहा। हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व में मुंबई ने 14 मैचों में केवल चार जीत हासिल की जबकि 10 मैचों में उसे शिकस्‍त का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल इतिहास में दूसरी बार प्‍वाइंट्स टेबल में आखिरी स्‍थान पर रही। इससे पहले 2022 में भी मुंबई आखिरी स्‍थान पर रहा था।

    यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाली बनी पहली टीम