यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'पूरे समय यही गलती हुई', MI के आखिरी स्थान पर रहने के बाद Hardik Pandya ने जाहिर की निराशा, अगले सीजन को लेकर कह दी ये बात
मुंबई इंडियंस को शुक्रवार को अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के हाथों 18 रन की शिकस्त सहनी पड़ी। मुंबई की यह 14 मैचों में 10वीं शिकस्त रही औ ...और पढ़ें

HighLights
- मुंबई इंडियंस को लखनऊ के हाथों 18 रन की शिकस्त सहनी पड़ी
- मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रहा
- हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद बताया कि मुंबई इंडियंस ने पूरे सीजन एक गलती की
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 में अभियान निराशाजनक हार के साथ समाप्त हो गया। मुंबई को शुक्रवार को अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर लखनऊ सुपजरजायंट्स के हाथों 18 रन की शिकस्त सहनी पड़ी। आईपीएल 2024 के 67वें मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 214/6 का स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 196/6 का स्कोर बना सकी।
हार्दिक पांड्या ने मैच में हुई गलती बताने के बजाय पूरे सीजन में उनकी टीम द्वारा की गई गलती का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि पूरे सीजन मुंबई इंडियंस ने क्वालीटी क्रिकेट नहीं खेली, जिसके नतीजे सबके सामने हैं। हार्दिक पांड्या ने साथ ही उम्मीद जताई कि अगले सीजन में उनकी टीम दमदार वापसी करेगी।
यह भी पढ़ें: क्या MI की जर्सी में रोहित शर्मा ने खेल लिया अपना आखिरी मैच?
हार्दिक पांड्या का बयान
बहुत मुश्किल है हार को स्वीकार करना। इस सीजन हमने क्वालीटी क्रिकेट नहीं खेली और पूरे सीजन में इसका खामियाजा भुगता। यह पेशेवर दुनिया है। कभी यहां अच्छे दिन होते हैं और कभी बुरे। एक ग्रुप के रूप में हमने क्वालीटी और स्मार्ट क्रिकेट नहीं खेली और इसके नतीजे सभी के सामने हैं। हमारे लिए ये करना जल्दबाजी होगी कि मैच में कहां गलती हुई। हम इस मैच से आगे बढ़ेंगे और अगले सीजन में दमदार वापसी करने पर ध्यान देंगे।
मुंबई का शर्मनाक रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। मुंबई इंडियंस के आईपीएल इतिहास में यह सिर्फ दूसरी बार है, जब उनकी टीम को एक सीजन में 10 हार मिली है। 2022 में भी मुंबई दस मैच हारी थी। इस सीजन अंक तालिका में मुंबई ने सबसे निचले पायदान पर ही समाप्त किया।
यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाली बनी पहली टीम