Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    LSG vs PBKS: कौन हैं Mayank Yadav? लखनऊ सुपरजायंट्स के पेसर ने डेब्यू मैच में डाली IPL 2024 की सबसे तेज गेंद

    Updated: Sun, 31 Mar 2024 09:10 AM (IST)

    IPL 2024 में डेब्यू करने वाले 21 साल के मयंक यादव ने पहली ही गेंद 147 किमी/घंटे की रफ्तार से फेंकते हुए सभी को चौंका दिया। पारी का 10वां ओवर लेकर आए म ...और पढ़ें

    Mayank Yadav ने फेंकी आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद।
    Mayank Yadav ने फेंकी आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद।

    HighLights

    1. डेब्यू मैच में मयंक यादव ने लिए तीन विकेट
    2. 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की गेंदबाजी
    3. दिल्ली के लिए खेलते हैं घरेलू क्रिकेट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स के डेब्यटेंट तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) ने 30 मार्च को आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया। दिल्ली के 21 साल के युवा खिलाड़ी ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेलते हुए अपनी तेज गति से पंजाब के बल्लेबाजों को परेशान किया।

    मयंक ने पंजाब के खिलाफ अपने दूसरे ओवर में 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो इस सीजन की सबसे तेज गेंद थी और उन्होंने राजस्थान के नांद्रे बर्गर को पछाड़ दिया। मयंक यादव ने अपने डेब्यू मैच में तीन बल्लेबाजों का शिकार किया और अपनी टीम को जीत दिलाने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    बेयरस्टो को बनाया पहला शिकार

    जब टीम को सबसे ज्यादा विकेट की जरूरत थी तब मयंक ने पहली विकेट के रूप में जॉनी बेयरस्टो को आउट किया। उसके बाद प्रभसिमरन को आउट कर मैच में रोमांच पैदा कर दिया। तीसरी विकेट के रूप में जितेश शर्मा को चलता किया। मयंक ने 147 KMKPH डिलीवरी के साथ शुरुआत की और फिर वहां से आगे बढ़ते गए।

    जानें कौन हैं मयंक यादव

    एक होनहार युवा क्रिकेटर मयंक यादव को आईपीएल 2022 में लखनऊ ने खरीदा था। 17 जून 2002 को जन्मे मयंक तेज गेंदबाजी के रूप में जाने जाते हैं। मयंक 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं।

    खबरें और भी

    पिछले साल हुए अंडर-23 कर्नल सीके नायडु में मयंक ने जोरदार प्रदर्शन किया था। मयंक ने 6 मैच में ही 15 विकेट अपने नाम किए थे। इसमें छत्तीसगढ़ के खिलाफ एक ही मैच में उन्होंने 5 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा बल्ले से भी उन्होंने 66 रनों का योगदान दिया था।

    यह भी पढ़ें- IPL 2024: हार के बावजूद RCB के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाली बनी आईपीएल की दूसरी टीम

    ऐसा रहा है घरेलू क्रिकेट

    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023-24 में भी मयंक ने प्रभावी प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट के चार मैचों में मयंक ने पांच विकेट लिए थे। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने पांच मैच में 6 विकेट अपने नाम किए थे। 2023 देवधर ट्रॉफी में नॉर्थ जोन के लिए खेलते हुए मयंक ने पांच मैचों में 12 विकेट हासिल किए थे।

    मयंक यादव के करियर की बात करें तो वह दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और अब तक केवल एक ही फर्स्ट क्लास मैच खेला है। मयंक ने 17 लिस्ट-ए और 10 टी20 मैच खेले हैं। लिस्ट-ए में मयंक के नाम 34 विकेट दर्ज हैं और उनकी इकॉनमी भी 5.35 की रही है। टी20 में मयंक ने 6.44 की शानदार इकॉनमी के साथ 12 विकेट हासिल किए हैं।

    यह भी पढ़ें- BAN vs SL: 'सबसे खराब रिव्यू...' नजमुल हसन शांतो के DRS पर क्रिकेट जगत हैरान, वीडियो देख हंसते-हंसते फूल जाएगा पेट