Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AUS vs BAN: तन्जीद के शतक से बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को दिखाए दिन में तारे, हासिल की मजबूत बढ़त

    Updated: Fri, 14 Aug 2026 02:28 PM (IST)

    बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन तन्जीद हसन के ऐतिहासिक शतक और कप्तान शांतो के 84 रनों की बदौलत 351/6 रन बनाकर 153 रनों की म ...और पढ़ें

    तंजीद हसन ने जमाया शतक

    तंजीद हसन ने जमाया शतक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पहले बांग्लादेश के गेंदबाज और अब बल्लेबाज। दोनों ने मिलकर मेजबान ऑस्ट्रेलिया की नाक में ऐसा दम किया है कि किसी ने कल्पना भी नहीं थी। नतीजा ये रहा कि डारविन के मरारा स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम बैकफुट पर नजर आ रही है।

    बांग्लादेश ने दिन का अंत अपनी पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 351 रनों के साथ किया। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 198 रनों पर ढेर करने वाली मेहमान टीम के पास इस समय 153 रनों की मजबूत बढ़त है और उसके चार विकेट बाकी हैं।

    तन्जीद का ऐतिहासिक शतक

    गेंदबाजों में जो काम हसन महमूद ने किया था बल्लेबाजों में वही काम तन्जीद हसन ने किया। उन्होंने शानदार शतक जमाया जो ऐतिहासिक था। वह ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर शतक जमाने वाले अपने देश के पहले खिलाड़ी बने। बालांकि, मेहमान टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत एक विकेट के नुकसान पर 96 रनों के साथ की थी। हसन ने 32 और मोमिनुल हक ने 35 रनों से पारी को आगे बढ़ाया। हक तो अपने स्कोर में 14 रनों का इजाफा कर आउट हो गए। वह एक रन से अर्धशतक से चूक गए।

    इसके बाद कप्तान नजमुल हुसैन शांतो का साथ मिला। दोनों ने मिलकर 93 रनों की साझेदारी की। इस बीच तन्जीद ने शतक पूरा कर लिया था और इसके तुरंत बाद वह आउट भी हो गए। उन्होंने 197 गेंदों का सामना कर 101 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके और एक छक्का मारा। शांतो शतक जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन सकते थे, लेकिन जोश हेजलवुड ने 84 रनों पर उनकी पारी खत्म कर दी। बांग्लादेशी कप्तान ने 128 गेंदों का सामना कर सात चौके और एक छक्का मारा।

    खबरें और भी

    मिराज ने संभाली पारी

    दो बड़े विकेट गिरने के बाद लगा की बांग्लादेश की पारी बिखर जाएगी। टीम के अनुभवी बल्लेबाज लिटन दास भी पवेलियन लौट गए। वह खाता तक नहीं खोल सके। यहां बांग्लादेशी टीम चिंता में थी, लेकिन मेहनदी हसन मिराज और हसन महमूद ने दिन का खेल खत्म होने तक कोई और झटका नहीं लगने दिया। मिराज 73 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद हैं। हसन महमूद 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

    ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क और हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिए। पैट कमिंस और नाथन लॉयन के हिस्से एक-एक विकेट आया।

    यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क का बड़ा कारनामा, कपिल देव को पीछे छोड़ रचा इतिहास

    यह भी पढ़ें- AUS vs BAN: 26 साल बाद... तन्जीद हसन ने शतक ठोक लिखी नई रिकॉर्डबुक, ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर पहली बार हुआ ऐसा