Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BAN vs PAK 2nd Test: Litton Das ने लगाई पाकिस्‍तानी गेंदबाजों की क्‍लास, मोहम्मद अब्बास ने रचा इतिहास

    Updated: Sat, 16 May 2026 06:53 PM (GMT+05:30)

    पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश के बीच सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट के पहले दिन का खेल समाप्‍त हो गया है। ...और पढ़ें

    लिटन दास ने लगाया शतक।

    लिटन दास ने लगाया शतक।

    HighLights

    1. लिटन दास ने लगाया शतक 

    2. बांग्‍लादेश 278 रन पर सिमटी

    3. खुर्रम शहजाद ने झटके 4 विकेट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश के बीच सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट के पहले दिन का खेल समाप्‍त हो गया है। स्‍टंप तक पाकिस्‍तान ने पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं। मुकाबले का पहला दिन यह लिटन दास और पाकिस्‍तानी गेंदबाजों के नाम रहा। दास ने पाकिस्‍तान के खिलाफ तीसरा और टेस्‍ट करयिर का छठा शतक लगाया। उनके अलावा पूरी बांग्‍लादेश टीम बड़ी पारी खेलने में नाकाम रही।

    278 रन बनाए

    टॉस हारकर बल्‍लेबाजी करने उतरी बांग्‍लादेश टीम पहली पारी में 278 रन पर सिमट गई। टीम की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में मोहम्‍मद अब्‍बास ने महमूदुल हसन जॉय को पवेलियन भेजा। तंजीद हसन तमीम (26), मोमिनुल हक (22), कप्‍तान नजमुल हुसैन शान्तो (29) और मुश्फिकुर रहीम (23) ने छोटी-छोटी पारियां खेलीं।

     

     

    दास ने लगाया शतक

    6 नंबर पर उतरे लिटन दास ने लोअर ऑर्डर के साथ मिलकर पारी को संभाल और शतक तक पहुंचे। उन्‍होंने 16 चौकों और 2 छक्‍कों की मदद से 159 गेंदों पर 126 रन बनाए। मेहदी हसन मेराज (4), तैजुल इस्लाम (16), तस्कीन अहमद (7) और नाहिद राणा (0) बल्‍ले से फेल रहे। पाकिस्‍तान की ओर से खुर्रम शहजाद ने सबसे ज्‍यादा 4 विकेट लिए। मोहम्मद अब्बास को 3 और हसन अली को 2 सफलताएं मिलीं। साजिद खान के खाते में 1 विकेट आया।

    अब्‍बास के 100 विकेट पूरे

    मोहम्मद अब्बास के इसके साथ ही पाकिस्‍तान के बाहर 100 टेस्‍ट विकेट पूरे हुए। वह इस कारनामे को करने वाले छठे पाकिस्‍तानी गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले वसीम अकरम, वकार यूनिस, इमरान, मोहम्‍मद आमिर और उमर गुल ने पाकिस्‍तान के बाहर 100 टेस्‍ट विकेट लिए थे।

    खबरें और भी

    पार्टनरशिप पर नजर

    दिन का खेल खत्‍म होने तक पाकिस्‍तान ने पहली पारी में 6 ओवर खेले और बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं। पिछले टेस्‍ट में शतक लगाने वाले अजान अवैस 13 और अब्दुल्ला फजल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे दिन दोनों की नजर बड़ी साझेदारी पर रहने वाली है।

    यह भी पढ़ें- WTC Points Table 2025-27: पाकिस्तान से आगे निकला भारत, बांग्लादेश की जीत के बाद डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल

    यह भी पढ़ें- BAN vs PAK: बांग्लादेश ने कर दी पाकिस्तान की फजीहत, घर में बुलाकर पहली बार दी शिकस्त