Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BAN vs PAK 2nd Test: बाबर आजम के अर्धशतक के बावजूद पाकिस्तान की हालत खराब, बांग्लादेश ने कसा शिकंजा

    Updated: Sun, 17 May 2026 10:09 PM (GMT+05:30)

    सिलहट में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश मजबूत स्थिति में है। बाबर आजम के अर्धशतक के बावजूद पाकिस्तान 232 पर ऑलआउट हो गया, जिससे बांग्ल ...और पढ़ें

    बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान

    बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ सिलहट में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी और अब दूसरे मुकाबले पर भी उन्होंने पकड़ बनाकर रखी है। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने दूसरे दिन कमाल की गेंदबाजी की और इसी वजह से मेजबान टीम आगे दिखाई दे रही है।

    पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए थे। ऐसे में उम्मीद थी कि पाकिस्तानी टीम दूसरे दिन शानदार खेल दिखाएगी लेकिन बाबर आजम के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज पिच पर अधिक समय तक नहीं टिक सका। मेजबान टीम ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे और फिर पाकिस्तानी टीम 232 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ पहली पारी में ही बांग्लादेश ने 46 रनों की बढ़त बना ली थी।

    पाकिस्तान की 232 रनों पर सिमटी पारी

    दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ, तो उस समय तक पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए थे। इसके बाद बांग्लादेश के गेंदबाजों ने दूसरे दिन शानदार गेंदबाजी की और पाक टीम को 232 रनों पर समेट दिया। मेहमान टीम के लिए बाबर आजम सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे, जिन्होंने 84 गेंदों पर 68 रन बनाए। वे चोट की वजह से पहले मुकाबले में नहीं खेल सके थे लेकिन दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी की। बाबर के अलावा दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर साजिद खान रहे, जिन्होंने 38 रन बनाए।

    बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज नाहिद राणा और स्पिनर तैजुल इस्लाम ने शानदार गेंदबाजी की। इन दोनों की वजह से ही पाकिस्तानी टीम 232 रनों पर सिमट गई। राणा और इस्लाम ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा तस्कीन अहमद और मेहदी हसन मिराज को भी 2-2 सफलता मिली।

    खबरें और भी

    बांग्लादेश की मजबूत स्थिति

    बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं। पहली पारी में बढ़त के आधार पर बांग्लादेश की टीम 156 रनों से आगे है। मेजबान टीम के लिए महमुदुल हसन ने अर्धशतक लगाया और 52 रनों की पारी खेली। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 13 रन बनाकर नाबाद हैं।

    यह भी पढ़ें- IPL 2026: बेंगलुरु के खिलाफ हार के बावजूद प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है पंजाब किंग्स, क्या है पूरा समीकरण?

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 में खराब प्रदर्शन करना ऋषभ पंत को पड़ेगा भारी, टेस्ट टीम की बड़ी जिम्मेदारी से कट सकता है पत्ता