Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ENG vs NZ: मैट हेनरी की खतरनाक गेंदबाजी के आगे ढेर हुआ इंग्लैंड, 11 अंग्रजों का शिकार कर न्यूजीलैंड को दिलाई ऐतिहासिक जीत

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 04:35 PM (IST)

    इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है। इसके साथ सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। ...और पढ़ें

    मैट हेनरी

    मैट हेनरी

    HighLights

    1. न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में हराया

    2. मैट हेनरी ने मुकाबले में 11 विकेट लिए

    3. न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स और हेनरी निकोल्स ने शतक लगाया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मैट हेनरी के 11 विकेट और हेनरी निकोल्स-ग्लेन फिलिप्स की शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में हरा दिया है। इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। दूसरा मुकाबला केनिंग्टन ओवल में खेला गया। मुकाबले में कीवी टीम ने पहली पारी से ही अपनी मजबूत पकड़ बनाई और इंग्लैंड को वापसी करने का मौका नहीं दिया।

    इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जो रूट ने अर्धशतक लगाया लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हुए। न्यूजीलैंड ने इंग्लिश टीम को मुकाबले में 463 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में इंग्लिश टीम 209 रन ही बना सकी। इसके साथ उन्हें मैच में 253 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब तीसरा मुकाबला अहम हो गया है और उसे जीतने वाली टीम सीरीज भी अपने नाम करेगी।

    ग्लेन फिलिप्स ने किया शतकीय प्रहार

    मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने पहली पारी में 391 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। एक समय पर न्यूजीलैंड 250-300 के आसपास सिमटती हुई दिखाई दे रही थी लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने कमाल की बल्लेबाजी की और उन्होंने 100 रनों की पारी खेली। ये उनके टेस्ट करियर का पहला शतक था। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 391 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 291 रनों पर सिमट गई और मेहमान टीम ने 100 रनों की पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली। न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में गेंद से मैट हेनरी हीरो रहे। उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए और इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया।

    दूसरी पारी में चमके हेनरी निकोल्स

    पहली पारी में 100 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी की। ब्लैककैप्स के लिए हेनरी निकोल्स ने शतक लगाया। उन्होंने 121 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उनके अलावा रचिन रविंद्र (76) और डेरिल मिचेल (68) ने अर्धशतक लगाया। इसके साथ न्यूजीलैंड ने 361 रन बना लिए और इंग्लैंड को मुकाबले में जीत हासिल करने के लिए 463 रनों का लक्ष्य दिया।

    खबरें और भी

    इंग्लैंड के लिए काल बने मैट हेनरी

    463 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में भी मैट हेनरी काल बन गए। उन्होंने पहली इनिंग के बाद दूसरी पारी में भी पंजा खोला और इंग्लैंड को जीत से दूर कर दिया। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जो रूट (77) और हैरी ब्रूक (58) ने अर्धशतक लगाया। हेनरी ने 6 विकेट हासिल किए और मेजबान टीम 209 रनों पर सिमट गई। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने मुकाबले को 253 रनों से अपने नाम कर लिया।

    यह भी पढ़ें- 'लोग चाहते हैं रोहित शर्मा फेल हो जाएं', पूर्व भारतीय क्रिकेटर को आया भयानक गुस्सा; हिटमैन के आलोचकों की लगाई जमकर क्लास

    यह भी पढ़ें- IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, स्‍टार प्‍लेयर 4 दिन पहले हुआ बाहर