Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND U19 vs SA U19: वैभव सूर्यवंशी कप्‍तानी में भी सुपरहिट, भारत ने साउथ अफ्रीका का घर में 3-0 से किया क्‍लीन स्‍वीप

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 07:58 PM (IST)

    कप्‍तान वैभव सूर्यवंशी के शतक के बाद एरोन जॉर्ज की सेंचुरी की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम को तीसरे यूथ वनडे में 233 रन से शिक ...और पढ़ें

    वैभव-एरोन ने लगाए शतक।

    वैभव-एरोन ने लगाए शतक।

    HighLights

    1. भारत ने 233 रन से जीता मुकाबला

    2. वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 127 रन

    3. एरोन ने खेली 118 रन की पारी

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कप्‍तान वैभव सूर्यवंशी के शतक के बाद एरोन जॉर्ज की सेंचुरी की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम को तीसरे यूथ वनडे में 233 रन से शिकस्‍त दी। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। 3 मैचों की सीरीज के आखिरी वनडे में भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 393 रन बनाए थे। जवाब में मेजबान टीम 35 ओवर में 160 रन पर ही ढेर हो गई।

    भारत की शानदार शुरुआत

    टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। कप्‍तान वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज ने पहले विकेट के लिए 227 रन जोड़े। वैभव ने 63 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्‍होंने 171.62 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की और 74 गेंदों पर 127 रन बनाए।

    इस दौरान इस युवा बल्‍लेबाज ने 9 चौके और 10 छक्‍के भी ठोके। सलामी बल्‍लेबाज एरोन जॉर्ज ने वेदांत त्रिवेदी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। एरोन ने 16 चौकों की मदद से 106 गेंदों पर 118 रन जड़ दिए।

    वेदांत ने खेली अहम पारी

    वेदांत ने 43 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली। वहीं विकेटकीपर बल्‍लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने 1 चौके की बदौलत 20 गेंदों पर 21 रन बनाए। हरवंश पंगलिया 2 के स्‍कोर पर रन आउट हुए। आरएस अंबरीश ने 8 गेंदों पर 8 रनों का योगदान दिया। मोहम्मद एनान 28 और हेनिल पटेल 19 रन बनाकर नाबाद रहे। 

    खबरें और भी

    साउथ अफ्रीका की खराब शुरुआत

    394 रन चेज करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और टीम लगातार विकेट खोती चली गई। 5 ओवर में टीम 4 विकेट गंवा चुकी थी। सलामी बल्‍लेबाज जोरीच वान शल्कविक ने 1 रन बनाया। वहीं विकेटकीपर लेथाबो फलामोहलाका का खाता तक नहीं खुला। कप्‍तान  मुहम्मद बुलबुलिया ने 4 और अदनान लगाडियन ने 9 रन बनाए। 

    जेसन राउल्स ने 19 और डैनियल बोसमैन ने 40 रनों का योगदान दिया। पॉल जेम्स ने सबसे ज्‍यादा 41 रन की पारी खेली। कॉर्न बोथा 36 रन बनाकर नाबाद रहे। माइकल क्रुइस्कैम्प और जे जे बैसन ने 1-1 रन ही बनाया। एनटांडो सोनी को 6 के स्‍कोर पर वैभव सूर्यवंशी ने बोल्‍ड किया। भारत की ओर से किशन कुमार सिंह को 3 सफलताएं मिलीं। वहीं मोहम्मद एनान ने 2 विकेट चटकाए।

    यह भी पढ़ें- IND U19 vs SA U19: वैभव सूर्यवंशी टॉस के दौरान हुए भावुक! मुंह छुपाते नजर आए, जान लीजिए कारण

    यह भी पढ़ें- IND U19 vs SA U19: वैभव सूर्यवंशी के बाद Aaron George ने भी ठोका तूफानी शतक, तैयार हो रहा अगला संजू सैमसन!