Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG Test Day 1: मुल्लांपुर में टीम इंडिया का गदर! राहुल-गिल के शतक और पंत-साई के तूफान से अफगानिस्तान पस्‍त

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 05:48 PM (GMT+05:30)

    मुल्‍लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्‍तान के बीच इकलौता टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है। ...और पढ़ें

    भारतीय टीम।

    भारतीय टीम।

    HighLights

    1. शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग 

    2. मनाव सुथार ने किया टेस्‍ट डेब्‍यू

    3. पहले दिन भारत ने बनाए 368 रन

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मुल्‍लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्‍तान के बीच इकलौता टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले के पहले दिन का खेल समाप्‍त हो गया है। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने स्‍टंप तक पहली पारी में 3 विकेट खोकर 368 रन बना लिए हैं।

    कप्‍तान शुभमन गिल और विकेटकीपर ऋषभ पंत नाबाद हैं। भारत की ओर से इस टेस्‍ट में मानव सुथार ने डेब्‍यू किया। बाएं हाथ के इस गेंदबाज को कुलदीप यादव ने डेब्‍यू कैप सौंपी।

    भारत में टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे अधिक रन

    417/2 - भारत बनाम श्रीलंका, कानपुर, 2009
    385/6 - भारत बनाम श्रीलंका, अहमदाबाद, 2009
    371/4 - भारत बनाम श्रीलंका, दिल्ली, 2017
    368/3 - भारत बनाम अफगानिस्तान, मुल्लांपुर, 2026*
    366/8 - श्रीलंका बनाम भारत, ब्रेबोर्न, 2009

     

     

     

    साई ने लगाया अर्धशतक

    पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को केएल राहुल और यशस्‍वी जायसवाल ने सधी हुई शुरुआत दी। हालांकि, सेट होने के बाद यशस्‍वी कैच आउट हुए। 3 नंबर पर उतरे साई सुदर्शन ने केएल राहुल के साथ मिलकर 139 रनों की पार्टनरशिप की। साई ने आईपीएल वाली फॉर्म को ही जारी रखा। हालांकि, वह शतक लगाने से चूक गए। उन्‍होंने 104 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में साई ने 13 चौके लगाए।

    केएल राहुल ने ठोका शतक

    4 नंबर पर कप्‍तान शुभमन गिल उतरे और उन्‍होंने राहुल के साथ मिलकर पार्टनरशिप बुनी। दोनों ने 106 गेंदों पर 67 रन जोड़े। 12वां टेस्‍ट शतक पूरा करने के बाद केएल राहुल कैच आउट हुए। उन्‍होंने 11 चौकों की बदौलत 165 गेंदों पर 100 रन बनाए। इसके बाद मैदान पर उतरे ऋषभ पंत ने अपने ही अंदाज में बल्‍लेबाजी शुरू की। 68वां ओवर करने आए अब्‍दुल मलिक को पंत ने आड़े हाथों लिया और 3 छक्‍के लगा दिए।

    खबरें और भी

    सेंचुरी लगाकर नाबाद हैं गिल

    पहले दिन का खेल खत्‍म होने से पहले कप्‍तान शुभमन गिल ने अपने टेस्‍ट करियर का 11वां शतक लगाया। टेस्‍ट में बतौर कप्‍तान यह उनकी छठी सेंचुरी है। गिल 143 गेंदों पर 103 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं पंत 70 गेंदों पर 50 रन बना चुके हैं। बता दें यह पंत के करियर का 50वां टेस्‍ट मैच है। इसके साथ ही उन्‍होंने किरण मोरे का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंत अब भारत के लिए बतौर विकेटकीपर तीसरे सर्वाधिक टेस्‍ट मैच खेलने वाले प्‍लेयर बन गए हैं।

    टेस्ट मैचों में भारत के बतौर कप्‍तान सबसे अधिक शतक

    • 20 - विराट कोहली (113 पारियां)
    • 11 - सुनील गावस्कर (74 पारियां)
    • 9 - मोहम्मद अजहरुद्दीन (78 पारियां)
    • 7 - सचिन तेंदुलकर (43 पारियां)
    • 6 - शुभमन गिल (15 पारियां)*

    भारत के लिए बतौर विकेटकीपर सर्वाधिक टेस्‍ट

    • एमएस धोनी: 90 मैच
    • सैयद किरमानी: 88 मैच
    • ऋषभ पंत: 50 मैच
    • किरण मोरे: 49 मैच
    • फारुख इंजीनियर: 46 मैच
    • नयन मोंगिया: 44 मैच

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: केएल राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ ठोका शतक, गावस्कर-सहवाग की लिस्ट में मारी एंट्री

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG Test: 16 साल और 69 टेस्‍ट के बाद हुआ ऐसा, इस दिग्‍गज जोड़ी के बिना उतरी भारतीय टीम