Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ind vs Eng: भारतीय गेंदबाजों के सामने टिके Ollie Pope, खेली दमदार पारी, इंग्लैंड ने बनाई 126 रन की बढ़त

    By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
    Updated: Sat, 27 Jan 2024 05:15 PM (IST)

    Ind vs Eng Day 3 भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे पहले मैच का तीसरा दिन समाप्त हो गया है। भारत की पारी 436 रन पर सिमट गई और टीम ने पहल ...और पढ़ें

    इंग्लैंड ने 6 विकेट गंवाकर 316 रन बनाए और 126 रन की बढ़त हासिल की। फोटो- एक्स
    इंग्लैंड ने 6 विकेट गंवाकर 316 रन बनाए और 126 रन की बढ़त हासिल की। फोटो- एक्स

    HighLights

    1. तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में ही रूट ने जडेजा को पवेलियन भेजा
    2. जडेजा ने 87 रन की दमदार पारी खेली
    3. इंग्लैंड ने 6 विकेट गंवाकर 316 रन बनाए और 126 रन की बढ़त हासिल की

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ind vs Eng 1st test day 3 match report: भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे पहले मैच का तीसरा दिन समाप्त हो गया है। तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में ही रूट ने जडेजा को पवेलियन भेजा।

    रूट ने किया जडेजा का शिकार

    जडेजा Ravindra Jadeja ने 87 रन की दमदार पारी खेली। इसके बाद ओवर की अगली ही गेंद पर रूट ने बुमराह को पवेलियन रवाना किया। इसके बाद रेहान अहमद ने अक्षर पटेल को 44 रन पर आउट किया। भारत की पारी 436 रन पर सिमट गई और टीम ने पहली पारी में 190 रन की बढ़त हासिल की थी।

    रूट ने लिए 4 विकेट

    इंग्लैंड Ind vs Eng की ओर से रूट ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने नाम किए। रेहान अहमद और टॉम हार्टली ने 2-2 विकेट लिए। इसके अलावा जैक लीच ने 1 विकेट लिया। इंग्लैंड की दूसरी पारी में शुरुआत अच्छी रही। टीम ने 45 रन पर अश्विन के हाथों जैक क्रॉली के रूप में पहला विकेट गंवाया।

    ये भी पढ़ें: Ind vs Eng: हैदराबाद में दिखी Virat Kohli की गजब दीवानगी, मैदान पर गूंजे कोहली-कोहली के नारे

    बुमराह ने डकेट को भेजा पवेलियन

    इसके बाद बुमराह Bumrah ने अपनी लहराती गेंद पर बेन डकेट को 47 रन पर क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। बुमराह की इस गेंद पर ऑफ स्टंप का डंडा उखड़कर बाहर गिर गया था। इसके बाद रूट से बुमराह ने अपना बदला लेते हुए उन्हें 2 रन पर आउट किया।

    खबरें और भी

    अश्विन ने बनाया रिकॉर्ड

    एक बार फिर अश्विन Ashwin ने बेन स्टोक्स को 6 रन पर आउट करते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। स्टोक्स सबसे ज्यादा बार अश्विन की गेंद का निशाना बनने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जो 12 बार अश्विन की गेंद पर धोखा खा चुके हैं। इंग्लैंड की ओर से ओली पोप ने 148 की मास्टरक्लास पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 208 गेंदों में 17 चौके लगाए। 

    इंग्लैंड ने बनाई बढ़त

    बेन फोक्स को अक्षर पटेल ने 34 रन पर पेविलयन भेजा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 6 विकेट गंवाकर 316 रन बनाए। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 126 रन की बढ़त हासिल की है। भारत के लिए बुमराह और अश्विन ने 2-2 और जडेजा-अक्षर ने 1-1 विकेट लिया है। 

    ये भी पढ़ें: Ind vs Eng: Ashwin-Jadeja की फिरकी में उलझे इंग्लिश बल्लेबाज, टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा करने वाली बनी पहली भारतीय जोड़ी