IND vs ENG 3rd T20I: 76 रन पर ऑलआउट! टीम इंडिया का हुआ बुरा हाल, T20I इतिहास में झेली सबसे शर्मनाक शिकस्त
तीसरे टी20 मुकाबले में मंगलवार रात इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से हराया। ...और पढ़ें
-1783453551492_m.webp)
भारत को मिली हार
HighLights
शुरुआती नियंत्रण के बाद फिर भटके भारतीय गेंदबाज
इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा 202 रन का लक्ष्य
प्रिंस यादव और हर्षित राणा ने झटके दो-दो विकेट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन दौरे पर एक अदद जीत की तलाश कर रही भारतीय टीम को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 125 रन से हराया। इंग्लैंड की ओर से फिल साल्ट (70) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच वर्षा से रद हो गया था, जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराया था। ऐसे में अब भारत का सीरीज जीतने का सपना चूर हो गया है।
T20I में भारत की सबसे बड़ी हार (रन)
- इंग्लैंड के खिलाफ 125 रनों से, ट्रेंट ब्रिज, 2026
- न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रनों से, वेलिंगटन, 2019
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से, अहमदाबाद, 2026
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 51 रनों से, मुल्लनपुर, 2025
- न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रनों से, विशाखापत्तनम, 2026
इंग्लैंड ने बनाए 201 रन
युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन फिर भी वे इंग्लैंड को 200 रन का आंकड़ा छूने से नहीं रोक पाए। इंग्लैंड ने मंगलवार को नाटिंघम में खेले जा रहे तीसरे टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 201 रन का स्कोर खड़ा किया।
202 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई और 76 रन पर ढेर हो गई। पावरप्ले में आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। यह पहली बार हुआ जब भारत ने T20I मैच के शुरुआती छह ओवरों में ही अपने शुरुआती पांच विकेट गंवा दिए हैं। पावरप्ले के बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रुका। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
T20I में भारत के सबसे कम ऑल-आउट स्कोर
- 74 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2008
- 76 बनाम इंग्लैंड, ट्रेंट ब्रिज, 2026
- 79 बनाम न्यूजीलैंड, नागपुर, 2016
- 92 बनाम दक्षिण अफ्रीका, कटक, 2015
- 101 बनाम श्रीलंका, पुणे, 2016
- 102 बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2024
भारत ने जीता टॉस
टॉस जीतकर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। भारत ने गेंदबाजी की शानदार शुरुआत करते हुए इंग्लैंड को शुरुआती आठ गेंदों तक कोई रन नहीं बनाने दिया, लेकिन इसके बाद मेजबान टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले में वापसी कर ली। फिल साल्ट और जोस बटलर की दमदार शाट्स के चलते पहले छह ओवर यानी पावरप्ले के अंत तक इंग्लैंड ने एक विकेट पर 49 रन बना लिए।
खबरें और भी
आए और छाए प्रिंस
इंग्लैंड की धरती पर पहला मैच खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी पहली ही गेंद पर बड़ा झटका देते हुए खतरनाक दिख रहे बटलर को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर दिल्ली के इस गेंदबाज ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (16) को भी आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।
हालांकि शुरुआती झटकों के बावजूद इंग्लैंड ने तेजी से रन बनाने की रणनीति अपनाई और साल्ट ने आक्रामक खेल जारी रखा। उन्होंने मैदान के एक हिस्से में छोटी बाउंड्री का पूरा फायदा उठाते हुए विशेष रूप से साल्ट ने भारतीय स्पिनरों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए रन गति को लगातार नौ रन प्रति ओवर से ऊपर बनाए रखा।
प्रिंस के अलावा हर्षित राणा ने पिछले मैच के नायक रहे जैकब बेथेल (13) और टॉम बेंटन (00) को लगातार दो गेंदों पर आउट कर मैच को भारत के पक्ष में करने की कोशिश, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पावरप्ले के अंतिम ओवरों में तेजी से रन जुटाकर मुकाबले में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
भारतीय टीम की शर्मनाक बल्लेबाजी
202 रन चेज करने उतरी भारतीय टीम ने पावरप्ले में 6 विकेट खो दिए। अभिषेक शर्मा (10) और वैभव सूर्यवंशी (13) के बीच 11 गेंदों पर 23 रन की साझेदारी हुई। ईशान किशन (13), कप्तान श्रेयस अय्यर (5) और अक्षर पटेल (10) का बल्ला नहीं चला। आगे भी विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। 8वें ओवर में तिलक वर्मा (3), 9वें ओवर में शिवम दुबे (2) और 10वें ओवर में अर्शदीप सिंह (4) पवेलियन लौट गए।
हर्षित राणा ने 9 और वरुण चक्रवर्ती ने 5 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से दूसरा टी20 मैच खेल रहे जोश टंग ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 3 सफलताएं मिली। आदिल राशिद के खाते में 2 और विल जैक्स के हिस्से में 1 विकेट आया।