Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा के बाद हार्दिक पांड्या का तूफान, भारत ने जिम्‍बाब्‍वे को रौंदकर सेमीफाइनल की ओर बढ़ाया कदम

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 10:39 PM (GMT+05:30)

    अभिषेक शर्मा (55) के बाद हार्दिक पांड्या (50*) के अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने सुपर-8 के अपने दूसरे मैच में जिम्‍बाब्‍वे को 72 रन से हराया। ...और पढ़ें

    भारतीय टीम ने दर्ज की जीत

    भारतीय टीम ने दर्ज की जीत

    HighLights

    1. अभिषेक शर्मा ने बनाए 55 रन 

    2. हार्दिक 50 रन बनाकर नाबाद रहे

    3. सुपर-8 में भारत की यह पहली जीत

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अभिषेक शर्मा (55) के बाद हार्दिक पांड्या (50*) के अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने सुपर-8 के अपने दूसरे मैच में जिम्‍बाब्‍वे को 72 रन से हराया। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल की उम्‍मीदों को जिंदा रखा है। अब 1 मार्च को भारत का सामना वेस्‍टइंडीज से होगा। टीम इंडिया इस मैच को जीतते ही अगले दौर में चली जाएगी।

    भारत ने बनाए 256 रन

    इस मुकाबले की बात करें तो जिम्‍बाब्‍वे के कप्‍तान सिकंदर रजा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए। यह टी20 विश्‍व कप में भारत का बेस्‍ट स्‍कोर है। साथ ही दूसरा सबसे ज्‍यादा स्‍कोर है। जवाब में जिम्‍बाब्‍वे टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बना सकी।

    टी20 विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर

    • 260/6 श्रीलंका बनाम केन्‍या, जोहान्सबर्ग 2007
    • 256/4 भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई 2026*
    • 254/6 वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े 2026
    • 235/5 आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो 2026
    • 230/8 इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, वानखेड़े 2016
    • 229/4 दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2016

    भारत की तेज शुरुआत

    पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने 22 गेंदों पर 48 रन ठोक दिए। संजू (15 बॉल 23 रन) के आउट होने के बाद ईशान किशन ने आते ही हवाई फायर शुरू किए। उन्‍होंने 4 चौकों और 1 छक्‍के की मदद से 24 गेंदों पर 38 रन कूट दिए।

    कप्‍तान ने आते ही प्रहार किया

    कप्‍तान सूर्यकुमार यादव डगआउट से ही सेट होकर आए। उनके और अभिषेक शर्मा के बीच तीसरे विकेट के लिए 13 गेंदों पर 23 रन की साझेदारी हुई। टी20 विश्‍व कप में पहला अर्धशतक लगाने के बाद अभिषेक कैच आउट हुए। उन्‍होंने 4 चौकों और 4 छक्‍कों की मदद से 30 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली।

    खबरें और भी

    हार्दिक ने लगाया अर्धशतक

    15वें ओवर में कप्‍तान सूर्यकुमार यादव कैच आउट हुए। उन्‍होंने 13 गेंदों पर शानदार 33 रन बनाए। इसके बाद हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। हार्दिक ने 23 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए। वहीं तिलक ने 16 गेंदों पर 44* रन की पारी खेली।

     

     

     

    जिम्‍बाब्‍वे की सधी शुरुआत

    257 रन चेज करने उतरी जिम्‍बाब्‍वे को ओपनर ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मरुमनी ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर 38 गेंदों पर 44 रन जोड़े। पावरप्‍ले समाप्‍त होने के बाद गेंदबाजी करने आए उपकप्‍तान अक्षर पटेल ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। दूसरी ही गेंद पर उन्‍होंने तदिवानाशे मरुमनी (20) का शिकार किया। 3 नंबर पर उतरे डायोन मायर्स (6) को वरुण ने वापस भेज दिया।

    2 विकेट गिरने के बाद ब्रायन बेनेट ने कप्‍तान सिकंदर रजा के साथ 41 गेंदों पर 72 रन जोड़े। 17वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने जिम्‍बाब्‍वे को 2 झटके दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्‍होंने सिकंदर रजा (31) को और चौथी गेंद पर रयान बर्ल (0) को आउट किया।

    इसके बाद टोनी मुनयोंगा ने 11 और ताशिंगा मुसेकिवा ने 7 रन बनाए। सलामी बल्‍लेबाज ब्रायन बेनेट शतक से चूक गए। उन्‍होंने 59 गेंदों पर 97 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 8 चौके और 6 छक्‍के लगाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए। वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और शिवम दुबे के खाते में 1-1 विकेट आया। 

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: चेपॉक में भारतीय बल्‍लेबाजों का बवंडर, 256 रन बनाकर इंडिया ने टी20 विश्‍व कप में लगाया रिकॉर्ड्स का अंबार

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: दुनिया का नंबर-1 बल्‍लेबाज फॉर्म में लौटा, अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक