Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND W vs SA W 3rd T20I: लौरा-सुने के तूफान में उड़ा भारत, साउथ अफ्रीका के खिलाफ गंवाई टी-20 सीरीज

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 11:21 AM (IST)

    दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे महिला टी-20 मुकाबले में भारत को 9 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। ...और पढ़ें

    साउथ अफ्रीका ने भारत से जीती T20I सीरीज

    साउथ अफ्रीका ने भारत से जीती T20I सीरीज

    डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। लौरा वोल्वार्ट के शानदार शतक और सुने लुस की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे महिला टी-20 मुकाबले में भारत को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली। 

    साउथ अफ्रीका ने भारत से जीती T20I सीरीज

    दरअसल, जोहानिसबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 192 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने केवल एक विकेट गंवाकर 16.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। 

    टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 115 रन, जबकि सुने लुस ने नाबाद 64 रन बनाकर जीत सुनिश्चित की। इससे पहले, भारतीय टीम की ओर से शेफाली वर्मा और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

    शेफाली ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जमाते हुए 64 रन बनाए। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस सीरीज में अपना पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38 गेंदों पर 66 रन की तेज पारी खेली। पहले दो मैचों में हरमनप्रीत ने नाबाद 47 और 12 रन बनाए थे।

    यह भी पढ़ें- IND W vs SA W: हरमनप्रीत की टीम को हर हाल में चाहिए होगी जीत, साख बचाने की है लड़ाई

    यह भी पढ़ें- IND W vs SA W: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की शर्मनाक हार, सीरीज में अब तक नहीं खुला जीत का खाता


    खबरें और भी