BAN vs WI: केवम हॉज के शतक से ड्राइविंग सीट पर वेस्टइंडीज, मुश्किल में बांग्लादेश; आखिरी दिन सिलहेट में दिखेगा टेस्ट क्रिकेट का रोमांच
केवम हॉज के ऐतिहासिक शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट पर मजबूत पकड़ बना ली है। वेस्टइंडीज के पास कुल 315 रनों की बढ़त है।

केवम हॉज का ऐतिहासिक शतक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। केवम हॉज के ऐतिहासिक शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ चौथे दिन दूसरे टेस्ट पर मजबूत पकड़ बना ली है। खराब रोशनी की वजह से चौथे दिन का खेल खत्म पहले ही खत्म हो गया। वेस्टइंडीज ने दिन की समाप्ति पर तीन विकेट गंवाकर 345 रन बना लिए हैं। उसके पास अब 315 रनों की बढ़त है।
वेस्टइंडीज ने दिन की शुरुआत 7/0 के स्कोर से की। ब्रैंडन किंग और जोशुआ डी सिल्वा ने पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की। डी सिल्वा 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हॉज ने शतक जमाया।
हॉज का ऐतिहासिक शतक
सिल्वा के आउट होने के बाद ब्रैंडन किंग भी अर्धशतक लगाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 84 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद हॉज का साथ देने केविन विकहैम आए।
विकहैम और हॉज ने तीसरे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी की। विकहैम 78 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हॉज को आमिर जांगू का साथ मिला। दोनों अब तक 61 रन जोड़ चुके हैं।
हॉज 17 चौकों और एक छक्के की मदद से 140 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं जांगू 20 रन पर नाबाद हैं। वेस्टइंडीज ने तीन विकेट के नुकसान पर 345 रन बनाए हैं। उसके पास 315 रन की बढ़त है।
सोमवार को मैच का आखिरी दिन है। यहां से मुकाबला किसी के भी पक्ष में जा सकता है। वेस्टइंडीज की नजर शायद कुछ देर खेलकर बांग्लादेश को 400 के करीब का लक्ष्य देने की होगी। ताकि बांग्लादेश के लिए सिर्फ ड्रॉ कराने का ही मौका रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।