Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NZ vs UAE: टिम सीफर्ट-फिन एलन के तूफान में उड़ा यूएई, न्यूजीलैंड ने दर्ज की T20 World Cup में लगातार दूसरी जीत

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 06:18 PM (IST)

    न्यूजीलैंड ने यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 10 विकेट से जीत हासिल की। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ये कीवी टीम की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उन्हों ...और पढ़ें

    न्यूजीलैंड ने यूएई को हराया

    न्यूजीलैंड ने यूएई को हराया

    HighLights

    1. न्यूजीलैंड ने यूएई के खिलाफ जीता मुकाबला

    2. टिम सीफर्ट और फिन एलन ने लगाया अर्धशतक

    3. न्यूजीलैंड ने जीता लगातार दूसरा मैच

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फिन एलन और टिम सीफर्ट की शानदार बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से हरा दिया है। कीवी टीम ने इस वर्ल्ड कप में अपना शानदार खेल दिखाया है और उन्होंने पहले मैच में अफगानिस्तान को भी मात दी थी। अब यूएई को हराकर उन्होंने वर्ल्ड कप में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली है। इस मुकाबले में यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए थे, जिसे कीवी टीम ने बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया।

    चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मोहम्मद वसीम की अगुवाई वाली टीम ने बल्लेबाजी में अच्छा खेल दिखाया और 173 रन बनाए। हालांकि, उनके गेंदबाजों ने निराश किया और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। इसी के साथ ब्लैककैप्स ने मुकाबले में जीत हासिल कर ली।

    यूएई ने बनाए 173 रन

    न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए थे। यूएई के लिए कप्तान मोहम्मद वसीम ने कमाल की बैटिंग की और अर्धशतक लगाते हुए 45 गेंदों पर नाबाद 66 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके अलावा अलीशान शराफू ने 55 रन बनाए। कीवी टीम के लिए मैच हेनरी ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 37 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, कप्तान मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

    टिम सीफर्ट और फिन एलन की बल्लेबाजी

    174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने एक भी विकेट नहीं गंवाया। सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट और फिन एलन ने बेहतरीन बैटिंग की और दोनों ने अर्धशतक लगाया। सीफर्ट ने 42 गेंदों पर नाबाद 89 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 3 छक्के निकले। उनके साथी एलन ने भी 50 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और उतने ही छक्के शामिल रहे।

    खबरें और भी

    न्यूजीलैंड ने बनाया इतिहास

    न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में 175 रनों की साझेदारी की। ये साझेदारी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इससे पहले जोस बटलर और एलेक्स हेल्स के बीच 2022 में भारत के खिलाफ 170 रनों की साझेदारी की।

    यह भी पढ़ें- BCCI के आगे सूर्या-गंभीर की एक न चली! T20 World Cup 2026 के बीच बोर्ड ने ठुकरा दी बड़ी मांग

    यह भी पढ़ें- 'ये सीमेंट की फैक्ट्री...,' पाकिस्तानी टीम की हुई भयंकर बेइज्जती; कोलंबो में खिलाड़ियों का हुआ मजदूरों जैसा हाल