विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गेंदबाजों के दम पर पाकिस्तान ने जीत के साथ किया आगाज, पहले ही मैच में थाईलैंड को बुरी तरह चटाई धूल

Updated: Wed, 02 Sep 2026 08:48 AM (GMT+05:30)

पाकिस्‍तान महिला टीम ने अपनी गेंदबाजों की बदौलत थाइलैंड महिला टीम को 35 रन से धूल चटाई।

पाकिस्‍तान महिला टीम

पाकिस्‍तान महिला टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। विमंस एशिया कप 2026 का पाकिस्‍तान ने जीत के साथ आगाज किया। ग्रुप ए में मौजूद पाकिस्‍तान महिला टीम ने अपनी गेंदबाजों की बदौलत थाइलैंड महिला टीम को 35 रन से धूल चटाई। इस जीत के साथ ही पाकिस्‍तान के 2 अंक हो गए हैं और यह टीम भारत के बाद अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

मुकाबले की बात करें तो पाकिस्‍तान की कप्‍तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 119 रन बनाए। पाक टीम की शुरुआत खराब रही और दूसरे ओवर में शवाल जुल्फिकार- गुज फिरोज अपना विकेट गंवा बैठी। इसके बाद सलामी बल्‍लेबाज मुनीबा अली ने पारी को संभाला और मिडिल ऑर्डर के साथ मिलकर छोटी-छोटी पार्टनरशिप की।

 

 

मुनीबा ने 4 चौकों की मदद से 52 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली। सदाफ शमास ने 20 रन बनाए। कप्‍तान सना का खाता नहीं खुला। थिपाचा पुत्थावोंग और सुलीपोर्न लाओमी ने 3-3 विकेट चटकाए। फनिता माया को भी 2 सफलताएं मिलीं।

120 रन चेज करने उतरी थाइलैंड टीम ने 20 ओवर बल्‍लेबाजी की और 84 रन ही बनाए। पाकिस्‍तान की तरह ही थाइलैंड टीम ने भी दूसरे ओवर की दूसरी और छठी गेंद पर विकेट गंवाया। सादिया इकबाल ने दूसरी गेंद पर फनिता माया को बोल्‍ड और छठी गेंद पर नन्नापत कोंचारोएनकाई को कैच आउट कराया।

चानिदा सुथिरुआंग ने सबसे ज्‍यादा 25 रन की पारी खेली। कप्‍तान नारुएमोल चाईवाई ने 17, नट्टाकन चंतम ने 14 और अफिसारा सुवानचोनराथी ने 13 रन बनाए। सादिया इकबाल ने 4 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए। टूबा हसन के खाते में 2 विकेट आए। कप्‍तान फातिमा सना और नशरा संधू की झोली में 1-1 विकेट आया।

यह भी पढ़ें- IND W vs THAI W Highlights: महिला एशिया कप में भारत का जीत के साथ आगाज, गेंदबाजों ने बचाई टीम इंडिया की लाज

यह भी पढ़ें- IND W vs THAI W: बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल, भारत ने थाईलैंड के खिलाफ हासिल की जीत