विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND W vs THAI W: बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल, भारत ने थाईलैंड के खिलाफ हासिल की जीत

Updated: Sun, 30 Aug 2026 10:58 PM (IST)

महिला एशिया कप 2026 में भारत और थाईलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। मैच टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते ...और पढ़ें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला एशिया कप 2026 में भारत ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। टीम इंडिया ने थाईलैंड को 94 रनों से हराया। भारत के लिए बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा ने कमाल की बैटिंग की और अर्धशतक लगाया। शेफाली के अर्धशतक के दम पर भारत ने 159 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया।

भारतीय टीम ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की थी लेकिन 10 ओवर के बाद भारत के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो देखने को मिला। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम के 58 रनों पर 7 विकेट गिर गए। ऐसा लगा कि थाईलैंड ने मैच में वापसी कर ली है लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कमाल किया और भारतीय टीम ने मैच को 94 रनों से अपने नाम कर लिया।

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने थाईलैंड के खिलाफ शानदार शुरुआत की। भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर आई और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की। हालांकि, मंधाना 19 रन बनाकर रन आउट हो गईं और बड़ी पारी खेलने से चूक गईं।

19 रनों पर आउट होने के बावजूद उन्होंने इतिहास रच दिया। मंधाना महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वे अब सिर्फ भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज से पीछे हैं। मंधाना ने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पीछे छोड़ा है। मिताली के नाम 10868 रन दर्ज हैं, जबकि मंधाना 10756 रनों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

शेफाली वर्मा ने लगाया अर्धशतक

थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले में सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा टीम इंडिया का कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसकी वजह से भारतीय टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।

भारतीय बल्लेबाजी ढही

भारत ने 10 ओवरों में ही 100 रनों के आंकड़ों को पार कर लिया था। उस समय तक भारत ने सिर्फ दो विकेट गंवाए थे। हालांकि, इसके बाद थाईलैंड के गेंदबाजों ने कमाल किया और भारतीय बल्लेबाजों पर नकेल कसनी शुरू कर दी। टीम इंडिया ने अगले 10 ओवर में सिर्फ 58 रन बना सकी और उन्होंने 7 विकेट गंवा दिए। अंतिम ओवर में क्रांति गौड़ ने अपने हाथ खोले और उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाकर टीम इंडिया को 150 के पार पहुंचाया। वे 15 रन बनाकर नाबाद रहीं।

भारतीय गेंदबाजों की शानदार शुरुआत

भारत के द्वारा दिए गए 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्हें क्रांति गौड़ ने पहले ही ओवर में झटका दे दिय। इसके बाद फन्नीता माया को क्लीन बोल्ड कर नंदिनी शर्मा ने 6 रनों के स्कोर पर आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। श्री चरणी ने भी शानदार गेंदबाजी की, जिन्होंने अफिसारा सुवांचोनराथी और चानिडा सुथिरुआंग को आउट किया।

दीप्ति शर्मा ने भी एक ओवर में दो झटके थाईलैंड को दिए, जहां उन्होंने मेडन ओवर डाला। दीप्ति ने नाओमी हैमिल्टन को एक और नन्नाफात चाईहान को जीरो रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। 

भारत ने जीता मुकाबला

थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने 94 रनों से जीत हासिल की। भारतीय टीम के लिए दीप्ति शर्मा और नंदिनी शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। दीप्ति शर्मा ने अपने स्पेल के दौरान कोई भी रन नहीं दिया। 

यह भी पढ़ें- IND W vs THAI W LIVE Score: महिला एशिया कप में भारत का जीत के साथ आगाज, गेंदबाजों ने बचाई टीम इंडिया की लाज

यह भी पढ़ें- स्मृति मंधाना ने महिला क्रिकेट का बदल दिया इतिहास, बल्ले से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड