Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SL: ओवल के रास्ते में खड़ा गॉल का किला, गिल के लिए नहीं है चुनौती आसान

    By Abhishek TripathiEdited By: Abhishek Upadhyay
    Updated: Fri, 14 Aug 2026 11:33 AM (IST)

    भारतीय टीम गॉल में श्रीलंका के खिलाफ अपना साम्राज्य स्थापित करने की कोशिश करेगी, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। ...और पढ़ें

    शुभमन गिल के सामने आसान नहीं चुनौती

    शुभमन गिल के सामने आसान नहीं चुनौती

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    अभिषेक त्रिपाठी, जागरण, गॉल: चार शताब्दियों से कई साम्राज्यों को आते-जाते देखने वाले गॉल के किले के ठीक सामने नई पीढ़ी वाली भारतीय टीम अपना साम्राज्य स्थापित करने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम को अगर अगले साल जून में ओवल में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में जगह बनानी है तो उसे श्रीलंकाई किले को उसी तरह जीतना होगा जिस तरह से 1588 में पुर्तगालियों के बनाए गए गॉल फोर्ट को 1649 में डच ने और 1796 में अंग्रेजों ने जीता था।

    हिंद महासागर की लहरों को आसानी से झेलने में माहिर गॉल फोर्ट 2004 की सूनामी के सामने पस्त हो गया था...गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पांच में से तीन टेस्ट हारने वाली भारतीय टीम को भी कुछ उसी तरह का प्रदर्शन श्रीलंकाई टीम के सामने करना होगा क्योंकि मेजबानों ने यहां 49 में से 27 टेस्ट जीते हैं। उसे यहां सिर्फ 15 मैचों में हार मिली है।

    हो रही है आलोचना

    भारतीय टेस्ट टीम और उसके कोच गौतम गंभीर इस समय आलोचनाओं की लहरों में हिलोरे खा रहे हैं। यह टीम पहली बार घर में न्यूजीलैंड से 0-3 से सीरीज हार चुकी है। दक्षिण अफ्रीका ने भी घर में घुसकर इस टीम को हराया। यह भी सवाल उठने लगे है कि क्या गंभीर टेस्ट के अच्छे कोच हैं भी या नहीं... भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने के लिए अगले नौ में कम से कम सात टेस्ट मैच जीतने जरूरी हैं।

    अगर भारतीय टीम इन नौ में से एक ही हार बर्दाश्त कर सकती है। वर्ना यह टीम लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी। यही कारण है कि उसे गॉल का किला हर हाल में जीतना होगा। 23 तारीख से कोलंबो में इस सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम इस साल न्यूजीलैंड में दो टेस्ट और अगले साल घर में ऑस्ट्रेलिया से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

    खबरें और भी

    अंतिम एकादश तय

    पहले टेस्ट से 11 दिन पहले ही श्रीलंका पहुंचने वाली भारतीय टीम ने अब तक सिर्फ दो दिन ही अभ्यास से ब्रेक लिया है। उसने कोलंबो में तीन दिन का अभ्यास मैच खेला और लगातार नेट प्रेक्टिस की। कोच गंभीर जानते हैं कि इस बार कोई कसर छोड़ी तो उनकी बहुत आलोचना होगी। टीम ने गुरुवार को गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भी जमकर अभ्यास किया। यहां पर पल-पल मौसम बदलता है और हिंद महासागर की तरफ से आने वाली हवाएं भी पहले से निर्धारित योजनाओं में दखल देती हैं।

    गुरुवार की सुबह यहां जमकर वर्षा हुई तो दोपहर में धूप निकल आई, शाम होते-होते बादलों ने आसमान को ढक लिया। भारतीय टीम ने इन सब कंडीशन को देखते हुए अपना अंतिम एकादश लॉक कर लिया है। बिना घास वाली भूरी पिच पर भारतीय टीम दो तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और तीन स्पिनरों कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा व मानव सुथार के साथ उतरेगी। भारतीय टीम के अभ्यास से पता चलता है कि केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विकेटकीपर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरैल ही शुरुआती छह बल्लेबाज होंगे। साई सुदर्शन की जगह टीम में आए सरफराज खान को मौका मिलने की कोई संभावना नहीं है।

    तीनों बाएं हाथ के स्पिनर

    भारत तीनों बाएं हाथ के स्पिनरों के साथ उतरेगा। कुलदीप कलाई से जादुई और रहस्यमयी गेंदबाजी करते हैं, जडेजा में सटीकता है तो सुथार लूपी क्लासिकल लेफ्ट-आर्म स्पिन की याद दिलाते हैं। भारतीय तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कहा कि तीनों बाएं हाथ के स्पिनर हैं, लेकिन सभी अपने तरीके से अलग हैं। उन्होंने कहा कि कुलदीप आक्रामक हैं, उनके अनुभव और क्लास को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सुथार को थोड़ा ज्यादा टर्न मिलता है और जडेजा सटीक हैं। यह एक अच्छी पिच है। मुझे लगता है कि जैसे-जैसे टेस्ट आगे बढ़ेगा, कुछ न कुछ होने लगेगा।

    रोचक बातें

    600वां टेस्ट मैच खेलेगी भारतीय टीम।
    यह गॉल का 50वां टेस्ट होगा
    2017 के बाद भारतीय टीम श्रीलंका में टेस्ट मैच खेल रही है।
    उस समय खेलने वाले केएल राहुल और रवींद्र जडेजा इस टीम में हैं।

    यह भी पढ़ें- IND vs SL Test Pitch Report: 'कुछ तो जरूर होगा...' क्या गुल खिलाएगी गॉल की पिच? बदला नजर आ रहा है मिजाज

    यह भी पढ़ें- IND vs SL Test Weather Report: गॉल टेस्ट में बारिश बनेगी चुनौती, कहीं बिगड़ न जाए पूरा समीकरण; जानिए ताजा हाल