Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs SL Test Pitch Report: 'कुछ तो जरूर होगा...' क्या गुल खिलाएगी गॉल की पिच? बदला नजर आ रहा है मिजाज

    Updated: Fri, 14 Aug 2026 09:23 AM (IST)

    भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच शनिवार से गॉल में शुरू हो रहा है। गॉल की पिच आमतौर पर स्पिनरों के लिए मददगा ...और पढ़ें

    गॉल की पिच पर रहेंगी सभी की नजरें

    गॉल की पिच पर रहेंगी सभी की नजरें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका के दौर पर है जहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मैच शनिवार से शुरू हो रहा है। मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा जहां की पिच पर भारत की नजरें जमी हुई हैं। पिच को देखकर ही दोनों टीमों अपनी प्लेइंग-11 का फैसला करेंगी।

    गॉल की पिच यूं तो स्पिनरों के मुफीद मानी जाती है। यहां शुरुआत में जरूर बल्लेबाजी आसान होती है, लेकिन जेसै ही मैच आगे बढ़ता है पिच टूटना शुरू कर देती है और स्पिनर हावी होने लगते हैं। ये यहां की पिच का अंदाज है।

    दिख सकता है बदलाव

    हालांकि, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो पिच पर कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। टेस्ट मैच से दो दिन पहले दोनों टीमों की तरफ से बताया गया है कि ये वैसी पिच नहीं दिख रही है जो आमतौर पर गॉल में होती है और ये भी संभव है कि यहां गेंद उम्मीद से कम स्पिन करे। ये पिच सूखी और रैंक टर्नर नहीं लग रही है। गुरुवार को पिच पर ज्यादा पानी नहीं डाला गया है जो बताता है कि पहले दिन इस पर दरारें लाने के प्रयास नहीं किया गया है।

    हाल के मैचों के इतिहास बताता है कि यहां पर शुरुआती दो दिन बल्लेबाजों को आसानी होती है, लेकिन फिर स्पिनर हावी हो जाते हैं।

    कुछ न कुछ होगा

    भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने इस पिच को अच्छी विकेट बताया है और कहा है कि इस पर कुछ न कुछ जरूर होगा। मोर्केल ने कहा है कि टीम इंडिया में हर संभव परीक्षा की तैयारी कर ली है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs SL Test Weather Report: गॉल टेस्ट में बारिश बनेगी चुनौती, कहीं बिगड़ न जाए पूरा समीकरण; जानिए ताजा हाल

    यह भी पढ़ें- IND vs SL: भारत की परेशानी बनेगा गाल का 'किंग', शुभमन गिल की सेना को रहना होगा सावधान