Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG Match Preview: वर्ल्ड कप की तैयारी करने उतरेगी टीम इंडिया, गिल की कप्तानी में रोहित पर रहेंगी नजरें

    Updated: Fri, 12 Jun 2026 07:00 PM (IST)

    भारत-अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मुकाबला एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा और श्रेयस अय ...और पढ़ें

    धर्मशाला में होगा भारत और अफगानिस्तान का पहला वनडे

    धर्मशाला में होगा भारत और अफगानिस्तान का पहला वनडे

    HighLights

    1. भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे कल

    2. रोहित शर्मा पर रहेंगी नजरें

    3. धर्मशाला में भारत का रहा है जलवा 

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला: एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को पराजित करने के बाद भारतीय टीम धर्मशाला में तीन वनडे मैचों के पहले मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी। शनिवार को एचपीसीए मैदान में भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

    इस मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल के अलावा उपकप्तान श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और रोहित शर्मा भी बल्ले से दम दिखाना चाहेंगे। इसके साथ ही भारतीय टीम अफगानिस्तान के विरुद्ध अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारी भी शुरू करेगी।

    अफगानिस्तान के विरुद्ध भारत का रिकॉर्ड बेहतर

    अफगानिस्तान की टीम दूसरी बार धर्मशाला में वनडे मैच खेलेगी, जबकि यह भारतीय टीम का इस मैदान पर छठा वनडे मुकाबला होगा। भारत ने धर्मशाला में अब तक खेले गए पांच वनडे मैचों में तीन जीते हैं और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इन मैचों में भारत का सामना इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और न्यूजीलैंड जैसी टीमों से हुआ है।

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम दूसरी बार वनडे मुकाबला खेलने उतरेगी, लेकिन यह पहली बार होगा जब वे भारत के विरुद्ध इस मैदान पर आमने-सामने होंगे। इससे पहले, अफगानिस्तान ने 2023 वनडे विश्व कप के दौरान धर्मशाला में बांग्लादेश के विरुद्ध मैच खेला था, जिसमें बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को छह विकेट से हराया था। दोनों ही टीमों के बीच अब तक चार वनडे मैच हुए हैं जिनमें से तीन भारत ने जीते हैं जबकि एक मैच परिणाम नहीं निकल सका।

    खबरें और भी

    रोहित से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद

    रोहित ने आखिरी वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के विरुद्ध इस साल के प्रारंभ में खेली थी। तीन मुकाबलों की सीरीज में रोहित का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में अफगानिस्तान के विरुद्ध भारतीय टीम के पूर्व कप्तान से प्रशंसकों को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 50 ओवर के फार्मेट में रोहित का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के विरुद्ध दमदार रहा है। तीन मुकाबलों में रोहित 75 की औसत और 127 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अफगानिस्तान के विरुद्ध 150 रन बना चुके हैं।

    कोहली और हार्दिक चोट की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। विराट हैमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रहे हैं, जबकि हार्दिक के बाएं पैर में हल्की चोट है।

    धर्मशाला में टॉस निभाएगा अहम भूमिका

    धर्मशाला की पिच अपनी तेजी और अतिरिक्त उछाल के लिए जानी जाती है, जिससे शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को जबरदस्त स्विंग मिलने की उम्मीद है। जून के महीने में धर्मशाला का मौसम सुहावना रहता है। हालांकि शाम के समय हल्की ठंडक और ओस की भूमिका को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम का फैसला अहम होगा। अफगानिस्तान की स्पिन तिकड़ी और भारतीय बल्लेबाजों के बीच इस तेज पिच पर होने वाला मुकाबला रोचक रहने की उम्मीद है।

    इस प्रकार हैं दोनों टीमें

    भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

    अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, बिलाल सामी, नांगेयालिया खरोती, फरीद अहमद मलिक, एएम गजनफर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जिया उर रहमान शरीफी।

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: धर्मशाला की वादियों में घिरे बादल, क्या बारिश में धुल जाएगा पहला वनडे?

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG 1st ODI Live Streaming: भारत का वनडे वर्ल्‍ड कप 2027 मिशन शुरू, फ्री में इस तरह देख सकते हैं लाइव कवरेज