दिल्ली में ढाई साल में 254 विदेशी ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 103 किरायेदारों का नहीं हुआ था सत्यापन
राजधानी दिल्ली में पिछले ढाई वर्षों में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में 254 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 90 नाइजीरियाई शामिल हैं ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
दिल्ली में 2.5 साल में 254 विदेशी तस्कर गिरफ्तार।
गिरफ्तार तस्करों में 90 नाइजीरियाई नागरिक शामिल हैं।
103 मकान मालिकों ने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया।
संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली। राजधानी में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पिछले ढाई वर्षों में 254 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से कई विदेशी नागरिक किराएदार के रूप में विभिन्न इलाकों में रह रहे थे और 103 विदेशी नागरिकों का मकान मालिकों ने सत्यापन भी नहीं कराया था। ऐसे 63 मकान मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी द्वारा लोकसभा में पूछे गए प्रश्न पर गृह मंत्रालय द्वारा लिखित जानकारी दी गई।
पकड़े गए 90 नाइजीरियाई तस्कर
उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा दी गई लिखित जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 से इस वर्ष 30 जून तक की अवधि के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पकड़े गए लोगों में 90 नाइजीरियाई मूल के हैं।
इनसे 2024 में 12.75 करोड़ रुपये मूल्य के, 2025 में 14.27 करोड़ रुपये मूल्य के और इस वर्ष 13.50 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद हुए।
तस्करों और अपराधियों पर नजर रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस द्वारा नियमित रूप से किरायेदारों जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं का सत्यापन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- बंगाल: सब्जियों की आड़ में मवेशी तस्करी का पर्दाफाश, नौ गोधन बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- अहमदाबाद में नाबालिग लड़कियों की तस्करी और शोषण का मामला, एक बांग्लादेशी समेत दो को सजा