Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओखला औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में बाल श्रमिक का भंडाफोड़, पांच लड़कियों समेत नौ नाबालिगों को कराया मुक्त

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 11:17 PM (IST)

    ओखला औद्योगिक क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ चलाए गए अभियान में पांच लड़कियों सहित नौ नाबालिगों को मुक्त कराया गया। संयुक्त टीम ने चार इलेक्ट्रॉनिक्स फ ...और पढ़ें

    ओखला में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई नौ नाबालिगों को बचाया गया।

    ओखला में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई नौ नाबालिगों को बचाया गया।

    HighLights

    1. ओखला में बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया गया।

    2. पांच लड़कियों सहित नौ नाबालिगों को मुक्त कराया गया।

    3. चार इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर एफआईआर दर्ज।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। ओखला औद्योगिक क्षेत्र में बाल श्रमिक के खिलाफ चलाए गए अभियान में पांच लड़कियों समेत नौ नाबालिगों को मुक्त कराया गया। सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम), श्रम विभाग, दिल्ली पुलिस और मिशन मुक्ति फाउंडेशन की संयुक्त टीम ने इलेक्ट्रानिक सामान बनाने वाली चार फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर इन बच्चों को बाल श्रम करते हुए पाया।

    मामले में एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने चारों फैक्ट्रियों के खिलाफ अलग-अलग एफआइआर दर्ज की हैं। पुलिस और संबंधित विभाग अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि इन बच्चों को काम पर किस तरह लगाया गया और इनके नियोजन में किन लोगों की भूमिका थी।

    बचाए गए सभी नाबालिग बिहार और उत्तर प्रदेश के

    मिशन मुक्ति फाउंडेशन के संस्थापक वीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, बचाए गए सभी नाबालिग बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें कुछ बच्चे अपने माता-पिता के साथ दिल्ली आकर रहने लगे थे। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि एक नाबालिग लड़की एक वयस्क के नाम पर काम कर रही थी। वह पहचान के लिए उसी वयस्क का आधार कार्ड दिखा रही थी।

    संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान बच्चों को तत्काल काम से मुक्त कराया। रेस्क्यू के बाद सभी नाबालिगों की मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद उन्हें देखभाल और संरक्षण के लिए चिल्ड्रेन होम भेज दिया गया। अधिकारियों की ओर से बच्चों की उम्र और उनके पारिवारिक विवरण का सत्यापन भी कराया जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने CJP प्रोटेस्ट पर जताई चिंता, CBI और केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस