Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    E20 पेट्रोल के खिलाफ आज से देशव्यापी मुहिम छेड़ेगी AAP, बंगाल से करेगी अभियान की शुरुआत

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:56 AM (IST)

    आम आदमी पार्टी ने 8 अगस्त से ई-20 पेट्रोल के कथित दुष्प्रभावों के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की है। पार्टी विभिन्न राज्यों में टाउनहाल बैठक ...और पढ़ें

    आम आदमी पार्टी ने 8 अगस्त से ई-20 पेट्रोल के कथित दुष्प्रभावों के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की है। इमेज एआई

    आम आदमी पार्टी ने 8 अगस्त से ई-20 पेट्रोल के कथित दुष्प्रभावों के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की है। इमेज एआई

    HighLights

    1. आप 8 अगस्त से ई-20 पेट्रोल के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगी।

    2. विभिन्न राज्यों में टाउनहाल बैठकें आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

    3. संजय सिंह ने केंद्र पर ई-20 नीति में विदेशी दबाव का आरोप।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर देशव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी आठ अगस्त से विभिन्न राज्यों में टाउनहाल बैठकों का आयोजन करेगी, जिनके माध्यम से लोगों को ई-20 के कथित दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

    इन राज्यों में आयोजित होंगे कार्यक्रम

    पार्टी के अनुसार, अभियान की शुरुआत बंगाल से होगी, जिसके बाद हरियाणा, गुजरात, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    आप सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रेसवार्ता में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को इन टाउनहाल बैठकों की जिम्मेदारी सौंपी है।

    उन्होंने दावा किया कि देश में बड़ी संख्या में ऐसे वाहन हैं, जिनके इंजन ई-20 ईंधन के अनुकूल नहीं हैं और इसके इस्तेमाल से वाहन मालिकों को नुकसान हो सकता है।

    संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर ई-20 नीति को लेकर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार विदेशी दबाव में यह नीति लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि टाउनहाल बैठकों के जरिए पार्टी लोगों से सीधा संवाद कर इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखेगी और जनसमर्थन जुटाएगी।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा में पेश हुई CAG रिपोर्ट, 220.59 करोड़ रुपये की कर वसूली में गड़बड़ियां उजागर