'कॉकरोच जनता पार्टी' के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करने का मामला पहुंचा दिल्ली HC, संस्थापक अभिजीत दीपके ने दी याचिका
अभिजीत दीपके ने अपनी 'कॉकरोच जनता पार्टी' के एक्स अकाउंट को ब्लॉक करने के केंद्र सरकार के आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। ...और पढ़ें

डिजिटल राजनीतिक व्यंग्यात्मक (सटायर) समूह ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट।
HighLights
अभिजीत दीपके ने एक्स अकाउंट ब्लॉक करने को चुनौती दी।
राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत प्रतिबंध को गलत बताया गया।
दिल्ली हाई कोर्ट 27 मई को याचिका पर सुनवाई करेगा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सोशल मीडिया का सटायर (व्यंग्य) समूह काॅकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट को ब्लाॅक करने के खिलाफ पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अभिजीत दीपके ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए एक्स हैंडल को प्रतिबंधित करने के केंद्र सरकार के आदेश को चुनौती दी है। एनजी लाॅ चैंबर्स के अधिवक्ता नकुल गांधी के माध्यम से दायर की गई याचिका पर हाई कोर्ट 27 मई को सुनवाई कर सकती है।
सीजेआई की टिप्पणी से हुई शुरुआत
इलेक्ट्राॅनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक्स से सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम-2000 की धारा 69 (ए) के तहत इस अकाउंट को ब्लाॅक करने के लिए कहा था। दरअसल, 15 मई को सुप्रीम कोर्ट में हुई एक सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने टिप्पणी की थी कि बेरोजगार युवा वकील वकालत छोड़कर सोशल मीडिया और आरटीआई एक्टिविज्म की तरफ मुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा था, 'ऐसे युवा, काॅकरोच की तरह समाज पर बोझ बनते जा रहे हैं।'
देखते ही देखते बढ़ते गए फाॅलोअर्स
सीजेआई की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा शुरू हुई और अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर काॅकरोच जनता पार्टी बनाकर एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन आंदोलन शुरू कर दिया। इस आंदोलन को एक्स पर युवा यूजर्स के बीच काफी लोकप्रियता मिली और एक्स पर इसके लाखों फाॅलोअर्स हैं, जबकि इंस्टाग्राम पर 2.2 करोड़ से ज्यादा फाॅलोअर्स हैं।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट पहुंचा 'कॉकरोच जनता पार्टी' विवाद, फर्जी वकीलों और कैंपेन पर CBI जांच की मांग
यह भी पढ़ें- कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के महाराष्ट्र स्थित घर को मिली 24 घंटे पुलिस सुरक्षा
यह भी पढ़ें- कॉकरोच जनता पार्टी को ज्वाइन करने वाले हो जाए सावधान! एक झटके में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट; ठगों का नया पैंतरा
यह भी पढ़ें- 'कॉकरोच जनता पार्टी' के सभी सोशल मीडिया अकाउंट और वेबसाइट बंद, संस्थापक अभिजीत ने किया दावा