दिल्ली के अधचिनी में खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
दिल्ली के अधचिनी में सड़क किनारे खड़ी एक स्कार्पियो में आग लग गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ...और पढ़ें

खड़ी स्कार्पियों में लगी आग। (AI Generated Image)
HighLights
अधचिनी में सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियो में लगी आग
दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
आस-पास की गाड़ियों तक आग नहीं फैली, जनहानि नहीं
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। मालवीय नगर थाना क्षेत्र स्थित अधचिनी में सड़क किनारे खड़ी एक स्कार्पियों में सोमवार शाम आग लग गई। आसपास की गाड़ियों को हटाते हुए लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया।
देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठने लगीं। वाहनों को हटाने में हौजखास से पीटीएस चौराहा जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। दिल्ली फायर विभाग के मुताबिक शाम 4.50 बजे आग लगने की सूचना मिली। मौके पर दो फायर टेंडर भेजे गए।
आग एक खड़ी स्कार्पियो (एचआर 13 यू 1300) में लगी थी। शाम 5.50 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आस-पाक की गाड़ियों तक आग नहीं फैली। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग किन कारणों से लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है।