Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-टोरंटो के बीच अब एअर इंडिया की सीधी उड़ानें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 05:44 AM (GMT+05:30)

    एअर इंडिया 1 अगस्त से नई दिल्ली और टोरंटो के बीच बिना रुके सीधी उड़ानें शुरू करेगी, जिससे यात्रा का समय 20 से घटकर 17 घंटे हो जाएगा। इन उड़ानों में बो ...और पढ़ें

    कनाडा के लिए दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट शुरू।

    कनाडा के लिए दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट शुरू।

    HighLights

    1. 1 अगस्त से दिल्ली-टोरंटो के बीच सीधी उड़ानें शुरू।

    2. यात्रा समय 20 घंटे से घटकर 17 घंटे होगा।

    3. बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान का उपयोग किया जाएगा।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कनाडा जाने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। अगले महीने की पहली तारीख यानि एक अगस्त से एअर इंडिया नई दिल्ली और टोरंटो (कनाडा) के बीच बिना किसी फ्यूल स्टाप (ईंधन के लिए रुकने) के सीधी उड़ानें शुरू करने जा रही है। इसके लिए इस रूट पर एअर इंडिया अपने सबसे आधुनिक और नए बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान को तैनात कर रही है।

    पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण एअर इंडिया को उत्तर अमेरिका और यूरोप जाने वाली उड़ानों के लिए लंबे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा था, जिस कारण सफर के बीच में फ्यूल स्टाप होता था। वर्तमान में वियना (आस्ट्रिया) में फ्यूल स्टाप मिलाकर लगभग 20 घंटे लगते थे, जो अब घटकर 17 घंटे रह जाएंगे।

    दिल्ली-टोरंटो रूट पर उड़ानों की संख्या भी बढ़ाई जा रही

    एअर इंडिया के अनुसार एक अगस्त से दिल्ली-टोरंटो रूट पर उड़ानों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। अभी सप्ताह में पांच दिन चलने वाली इस उड़ान को बढ़ाकर अब रोजाना कर दिया जाएगा। टोरंटो से नई दिल्ली की वापसी की उड़ान पहले की तरह नॉन-स्टॉप रहेगी, जिसमें लगभग 16 घंटे का समय लगेगा।

    दिल्ली-टोरंटो रूट पर नए बोइंग 787-9 को शामिल करनाॉ महत्वपूर्ण उपलब्धि

    एअर इंडिया के सीईओ और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने कहा कि हम अपनी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगातार नए विमान और विश्वस्तरीय केबिन सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। दिल्ली-टोरंटो रूट पर नए बोइंग 787-9 को शामिल करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे भारत और कनाडा के बीच सफर करने वाले यात्रियों को न केवल एक प्रीमियम अनुभव मिलेगा, बल्कि समय की भी बड़ी बचत होगी।

    यह भी पढ़ें- बुध विहार नाले से पुठ कलां गांव तक रोजाना लगता है घंटों जाम, राहगीर परेशान

    खबरें और भी