Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइम शेड्यूल 

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 11:07 AM (GMT+05:30)

    पूर्व दिशा की ट्रेनों में भीड़ कम करने के लिए, आनंद विहार टर्मिनल से भुवनेश्वर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। यह ट्रेन बुधवार को रवाना ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. आनंद विहार से भुवनेश्वर के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा।

    2. पूर्व दिशा की ट्रेनों में भीड़ कम करने का प्रयास।

    3. यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में मिलेगी मदद।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पूर्व दिशा की ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हो रही है। अधिकांश ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को आनंद विहार टर्मिनल से भुवनेश्वर के एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। इससे रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

    क्या है रूट और टाइम शेड्यूल?

    04466 नंबर की विशेष ट्रेन बुधवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात 12.30 बजे रवाना होगी। रास्ते में इसका ठहराव गाजियाबाद, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी आन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, पहाड़पुर, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो, आद्रा, बांकुड़, बिष्णुपुर, मेदिनीपुर, हिजली, बालासोर, भद्रख, जजपुर केंद्रुझर रोड और कटक रेलवे स्टेशनों पर होगा।

    रेलवे अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक रूट की समीक्षा की जा रही है। अधिक भीड़ होने पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा की जा रही है। आने वाले दिनों में कुछ अन्य रूट पर भी विशेष ट्रेन चलाई जा सकती है। इससे प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को राहत मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- यात्री ध्यान दें! मुंबई, लखनऊ और बिहार जाने वाली 3 स्पेशल ट्रेनें कैंसिल; रेलवे ने बताई वजह

    खबरें और भी