यात्री ध्यान दें! मुंबई, लखनऊ और बिहार जाने वाली 3 स्पेशल ट्रेनें कैंसिल; रेलवे ने बताई वजह
Indian Railway News: गर्मी की छुट्टी के बाद भी ट्रेनों में भीड़ के बावजूद, उत्तर रेलवे ने परिचालनिक कारणों से तीन स्पेशल ट्रेनों को रद करने की घोषणा क ...और पढ़ें

उत्तर रेलवे द्वारा तीन स्पेशल ट्रेनें निरस्त की गई हैं।
HighLights
तीन विशेष ट्रेनें परिचालनिक कारणों से रद्द की गईं।
हजरत निजामुद्दीन-दादर, आनंद विहार-शेखपुरा ट्रेनें प्रभावित।
नई दिल्ली-लखनऊ विशेष ट्रेन भी 13 जुलाई को रद्द।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। गर्मी छुट्टी समाप्त होने के बाद भी ट्रेनों में भीड़ है। कई रूट पर कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। इस कारण स्पेशल ट्रेनें घोषित की जा रही है। पहले से घोषित स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन तीन स्पेशल ट्रेनों को अगले कुछ दिनों के लिए निरस्त करने की घोषणा कर दी गई है।
इससे इन ट्रेनों में यात्रा करने की योजना बनाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। उत्तर रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हजरत निजामुद्दीन-दादर स्पेशल (04002) 14 जुलाई को और दादर -हजरत निजामु्दीन स्पेशल (04001) 16 जुलाई को निरस्त रहेगी।

सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated
10 से 14 जुलाई तक नहीं चलेगी शेखपुरा स्पेशल
वहीं, आनंद विहार टर्मिनल-शेखपुरा स्पेशल (04070) 10 से 14 जुलाई तक नहीं चलेगी। शेखपुरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (04069) भी 11 से 15 जुलाई तक नहीं चलेगी।
13 जुलाई को नई दिल्ली-लखनऊ (04204/04203) नहीं चलेगी। बताया गया है कि परिचालनिक कारणों से इन ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लेना पड़ा है।
वहीं, अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग रूट पर चल रहे संरक्षा कार्य व अन्य कारणों से कई बार ट्रेनें अधिक देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचती हैं इस कारण रेक की कमी हो जाती है। इस कारण कई बार स्पेशल ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय करना पड़ता है।