Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख अनुराग कुमार बनाए गए दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 11:19 AM (IST)

    IPS अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अनुराग कुमार आईपीएस सतीश गोलछा की जगह लेंगे। ...और पढ़ें

    IPS अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, सतीश गोलछा को हटाया गया
    IPS अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, सतीश गोलछा को हटाया गया

    HighLights

    1. आईपीएस अनुराग कुमार दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त।

    2. चार्ज संभालने की तारीख से अगले आदेश तक पद पर रहेंगे।

    3. दिल्ली पुलिस को मिला नया शीर्ष अधिकारी।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Police Commissioner: आईपीएस अनुराग कुमार दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं। 1994 बैच के आईपीएस अनुराग कुमार IPS सतीश गोलछा की जगह लेंगे।

    बता दें कि आईपीएस अनुराग कुमार अभी तक आईबी में स्पेशल डायरेक्टर थे। शुक्रवार को गृह मंत्रालय की ओर से एक पत्र जारी किया गया, जिसमें अनुराग कुमार को दिल्ली के नए कमिश्नर नियुक्त किए जाने की जानकारी दी गई है।

    अनुराग कुमार ने संभाल लिया कार्यभार 

    अनुराग कुमार ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचकर नए आयुक्त के रूप में कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। यह पहला मौका है, जब दिल्ली पुलिस के किसी आयुक्त को अचानक पद से हटाने का ऑर्डर जारी करने के दो घंटे के अंदर नए आयुक्त ने पदभार भी ग्रहण कर लिया।

    चार्ज संभालने की तारीख से अगले ऑर्डर तक

    एक ऑफिशियल ऑर्डर में कहा गया, "कॉम्पिटेंट अथॉरिटी की मंजूरी से अनुराग कुमार, IPS (AGMUT:1994) को चार्ज संभालने की तारीख से और अगले ऑर्डर तक दिल्ली का पुलिस कमिश्नर बनाया जाता है।"

    आईपीएस सतीश गोलछा को हटाया

    गृह मंत्रालय ने यूटी कैडर के 1992 बैच के आईपीएस सतीश गोलछा को दिल्ली पुलिस के आयुक्त पद से हटा दिया है।

    इनका कार्यकाल अगले साल मई तक था। करीब 11 माह पहले इन्हें पद से क्यों हटा दिया गया, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Who is Anurag Kumar: कौन हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर अनुराग कुमार? जानिए उनके बारे में सबकुछ

    IPS ऑफिसर सतीश गोलछा को नए ऑफिसर के चार्ज संभालने पर आगे की पोस्टिंग के लिए दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

    खबरें और भी