खुफिया एजेंसी में 20 साल का अनुभव, अब दिल्ली पुलिस की कमान; पढ़ें अनुराग कुमार का IPS से कमिश्नर तक का सफर
Who is Anurag Kumar: 1994 बैच के IPS अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अनुराग कुमार अभी तक आईबी में स्पेशल डायरेक्टर थे ...और पढ़ें

आईपीएस ऑफिसर अनुराग कुमार (Anurag Kumar IPS)। जागरण
HighLights
आईपीएस अनुराग कुमार दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर।
आईबी में स्पेशल डायरेक्टर थे, अपराध नियंत्रण चुनौती।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi Police Commissioner: राजधानी दिल्ली में आज यानी शुक्रवार से दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बदल गए हैं। अब आईपीएस सतीश गोलछा की जगह पर 1994 बैच के आईपीएस ऑफिसर अनुराग कुमार (Anurag Kumar IPS) को नियुक्त किया गया है। अनुराग ने कार्यभार भी संभाल लिया है।
गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, आईपीएस सतीश गोलछा को भारत सरकार ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया है। आइए बताते हैं कि आखिर IPS अनुराग कुमार कौन हैं?
पश्चिमी यूपी के रहने वाले अनुराग कुमार 1994 बैच के AGMUT कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। अभी तक अनुराग कुमार आईबी में स्पेशल डायरेक्टर थे। लंबे समय से वे दिल्ली पुलिस से बाहर ही रहे हैं।
20 साल पहले थे डीसीपी
आईपीएस अनुराग कुमार करीब 20 साल पहले दिल्ली में उत्तर पूर्वी जिले में डीसीपी रह चुके हैं। दिल्ली पुलिस में यह उनकी अंतिम पोस्टिंग थी। इसके बाद वे आईबी में चले गए थे।
कानून-व्यवस्था में काफी अनुभव
दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर बने अनुराग कुमार को कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा अनुभव है। हालांकि, उनके सामने चुनौती भी होगी कि राजधानी दिल्ली में क्राइम को कैसे रोका जाए। क्योंकि दिल्ली में अपराध की घटनाएं कापी बढ़ रही हैं।
IPS अनुराग को 32 सालों का लंबा अनुभव
अनुराग कुमार को प्रशासनिक और पुलिस सेवा का करीब 32 वर्षों का लंबा अनुभव है। अनुराग कुमार को पिछले पांच सालों में दो बार पदोन्नति भी मिली है। उन्होंने अपने करियर में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं।
अनुराग कुमार ने उत्तर प्रदेश से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। उन्हें उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है। मेरिटोरियस सर्विस के लिए पुलिस मेडल (2010) और डिस्टिंग्विश्ड सर्विस के लिए प्रेसिडेंट का पुलिस मेडल (2016) मिल चुका है।
खबरें और भी
आईपीएस सतीश गोलछा को हटाया
गृह मंत्रालय ने यूटी कैडर के 1992 बैच के आईपीएस सतीश गोलछा को दिल्ली पुलिस के आयुक्त पद से हटा दिया है। इनका कार्यकाल अगले साल मई तक था। करीब 11 माह पहले इन्हें पद से क्यों हटा दिया गया, इसको लेकर विभाग में तरह-तरह की चर्चा की जा रही है।
यह भी पढ़ें- IPS अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, सतीश गोलछा को हटाया गया
बता दें कि आईपीएस सतीश गोलछा को (Satish Golcha) 22 अगस्त 2025 को दिल्ली में नए पुलिस कमिश्नर के लिए नियुक्त किया था। सतीश गोलछा को दिल्ली पुलिस के कमिश्नर एसबीके सिंह की जगह पर नियुक्त किया गया था।