Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली कोर्ट का फैसला: बिहार के BJP MLA राजू सिंह को 4 साल की सजा; हर्ष फायरिंग मामले में गई विधायकी

    By Ritika MishraEdited By: Sonu Suman
    Updated: Sat, 04 Jul 2026 04:06 PM (IST)

    दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को 2018 के हर्ष फायरिंग मामले में चार साल की जेल की सजा सुनाई है। इस घटना में डॉ. अर्चना ...और पढ़ें

    भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को चार साल की सजा। (फाइल फोटो)

    भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को चार साल की सजा। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह को चार साल की जेल।

    2. 2018 के हर्ष फायरिंग मामले में दोषी ठहराया गया।

    3. पीड़ित परिवार को ₹25 लाख मुआवजा देने का आदेश।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने 2018 में जश्न मनाने के दौरान की गई फायरिंग के मामले में बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को चार साल की जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उनकी विधायकी भी छिन गई है। 

    बता दें, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के मुताबिक, यदि किसी भी सांसद या विधायक को किसी आपराधिक मामले में 2 वर्ष या उससे अधिक की सजा सुनाई जाती है, तो वह दोषी ठहराए जाने की तारीख से ही सदन का सदस्य होने के लिए अयोग्य हो जाता है।

    राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें IPC की धारा 304 पार्ट II और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजे के तौर पर ₹25 लाख देने का भी आदेश दिया।

    बता दें, हर्ष फायरिंग के दौरान एक महिला डॉ. अर्चना गुप्ता की मौत हो गई थी। कोर्ट ने राजू को गैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराया था। राजू कुमार सिंह बिहार के साहेबगंज से भाजपा विधायक हैं।

    बिहार के पर्यटन मंत्री रह चुके हैं राजू सिंह

    राजू कुमार सिंह 2005 से लेकर कई बार विधायक रहे हैं। इस दौरान वह लोजपा, जदयू, वीआईपी और बाद में भाजपा के टिकट पर भी चुनाव जीत चुके हैं। पूर्व में वह राज्य सरकार में पर्यटन मंत्री भी रह चुके हैं।

    कोर्ट ने की थी तीखी टिप्पणी

    कोर्ट ने कहा था कि देश में हर्ष फायरिंग एक गंभीर सामाजिक समस्या बन चुकी है। यही वजह है कि उनकी लापरवाही के कारण 31 दिसंबर 2018 और एक जनवरी 2019 की दरमियानी रात आयोजित न्यू ईयर पार्टी में अर्चना गुप्ता की मौत हुई। जांच के दौरान उनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए थे। अभियोजक पक्ष का कहना था कि यह ऐसा मामला है, जिसमें कानून बनाने वाला ही कानून तोड़ने वाला बन गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- उमर खालिद-शरजील इमाम की जमानत पर फैसला सुरक्षित, आज ही आ सकता है कड़कड़डूमा कोर्ट का आदेश