Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैप्टन गौड़ मार्ग का कट पूरी तरफ बंद, इस्कॉन मंदिर रोड पर नहीं लगेगा जाम

    By Rais Rais Edited By: Sonu Suman
    Updated: Sun, 26 Jul 2026 11:14 PM (IST)

    कैप्टन गौड़ मार्ग पर ट्रैफिक जाम का कारण बनने वाले कट को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इस कदम से इस्कॉन मंदिर रोड और ओखला मंडी की ओर जाने वाले वाह ...और पढ़ें

    ट्रैफिक जाम का कारण बनने वाले कट को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

    ट्रैफिक जाम का कारण बनने वाले कट को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

    HighLights

    1. कैप्टन गौड़ मार्ग पर ट्रैफिक कट स्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

    2. इस्कॉन मंदिर रोड और राजा धीर सेन मार्ग पर जाम से राहत।

    3. ट्रैफिक पुलिस की नई व्यवस्था से आवागमन अब हुआ सुगम।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। ईस्ट आफ कैलाश की ओर से आने पर कैप्टन गौड़ मार्ग पर बनने वाला तिराहा न केवल ट्रैफिक पुलिस के लिए सिरदर्द था, बल्कि राजा धीर सेन मार्ग की कालोनियों के लिए परेशान बन गया था। पीक समय यानी सुबह व शाम को कई बार वाहनों की कतार कैप्टन गौड़ मार्ग पर पीछे ओखला मंडी तक और दूसरी तरफ बढ़कर रिंग रोड तक पहुंच जाती थी।

    स्थानीय आरडब्ल्यूए के सुझाव पर मई में दो सप्ताह के ट्रायल के तौर ट्रैफिक पुलिस ने बैरिकेड लगाकर इस तिराहे को बंद किया था। इसके चलते कैप्टन गौड़ मार्ग से लेकर राजा धीर सेन मार्ग पर लगने वाला जाम काफी हद तक नियंत्रित हो गया। ट्रायल सफल होने पर पर अब इसे स्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है।

    कैप्टन गौड़ मार्ग कट से 100 मीटर आगे व पीछे यू-टर्न

    नई व्यवस्था के तहत आवागमन के लिए कैप्टन गौड़ मार्ग कट से 100 मीटर आगे व पीछे यू-टर्न दिया गया है। अब राजा धीर सेन मार्ग से ओखला मंडी की तरफ जाने के लिए तिराहे से बायीं तरफ 100 मीटर आगे जाकर यू-टर्न लेना होगा। वहीं रिंग रोड की तरफ से राजा धीर सेन मार्ग (इस्कॉन मंदिर की ओर) जाने वालों को कैप्टन गौड़ मार्ग पर तिराहे के 100 मीटर आगे से यू-टर्न लेकर जाना होगा।

    श्रीनिवासपुरी पार्षद राजपाल सिंह ने कहा कि इससे निश्चित रूप से स्थानीय निवासियों को काफी राहत मिल रही है। क्षेत्र को जाम से मुक्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की यह पहल सराहनीय है।

    यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: उपद्रवियों पर दर्ज 13 FIR हो सकती हैं वापस, क्या 'लाल किला हिंसा' वाला फॉर्मूला जो अपनाएगी पुलिस?

    खबरें और भी