CBI के शिकंजे में फंसा दिल्ली के शकरपुर थाने का हेड कांस्टेबल, रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
सीबीआई ने शकरपुर थाने में सोमवार को रेड डालकर हेड कांस्टेबल राहुल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एक फरियादी की शिकायत पर सीबीआई ने योजना ...और पढ़ें
-1775494890843_m.webp)
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया हेड कांस्टेबल। (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शकरपुर थाना में सोमवार को सीबीआई की टीम ने रेड डालकर एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपित हेड कांस्टेबल राहुल को फरियादी से पैसे लेते समय ही हिरासत में लिया गया।
जानकारी के अनुसार, फरियादी ने आरोप लगाया था कि उसके काम के बदले हेड कांस्टेबल रिश्वत की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत सीबीआई से की गई, जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया। जैसे ही राहुल ने पैसे लिए, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
सीबीआई की टीम फिलहाल शकरपुर थाने के अंदर ही आरोपित से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।