CJP प्रोटेस्ट का पाकिस्तान कनेक्शन: कहां लिखी गई संसद मार्च की स्क्रिप्ट? विदेशी फंडिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट की जांच शुरू
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में पाकिस्तान कनेक्शन और एक बड़ी 'टूलकिट' साजिश का एंगल सामने आया है, जिसकी सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। ...और पढ़ें

जनपथ रोड पर प्लास्टिक के बैरिकेड को पुलिस की ओर फेंकते प्रदर्शनकारी। जागरण
HighLights
सीजेपी के संसद मार्च में पाकिस्तान कनेक्शन की जांच।
सुरक्षा एजेंसियां 'टूलकिट' और विदेशी फंडिंग खंगाल रही हैं।
विपक्षी दल और वामपंथी संगठन प्रदर्शन में सक्रिय।
स्वदेश कुमार, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के अचानक उग्र होने और इसके पीछे सोशल मीडिया पर रची जा रही पटकथा को लेकर एक बड़ी 'टूलकिट' और विदेशी-विपक्षी साजिश का एंगिल सामने आ रहा है।
सुरक्षा एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि आखिर एक 'व्यंग्य' के रूप में शुरू हुआ आनलाइन पेज कुछ ही दिनों में दिल्ली की सड़कों पर लाठीचार्ज और अराजकता की वजह कैसे बन गया? पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी छात्र नहीं थे।
संदिग्ध हैंडल्स के जरिए फैलाई गई भ्रामक जानकारी
हिंसा में अन्य बाहरी तत्वों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस इस मामले में इंटरनेट मीडिया गतिविधियों की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि कई संदिग्ध हैंडल्स के जरिए भ्रामक जानकारी फैलाई गई थी, जिनमें से कुछ अकाउंट्स कथित तौर पर पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे।

इनमें झूठा दावा किया गया था कि हिंसा के दौरान सात प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, 391 घायल हुए और 250 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इस पूरे मार्च को हवा देने के लिए मुख्य रूप से इंस्टाग्राम और एक्स जैसे सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया गया है। सीजेपी के इंस्टाग्राम हैंडल ने महज कुछ ही दिनों में दो करोड़ से अधिक फालोअर्स बटोरे, जिसने देश की स्थापित राजनीतिक पार्टियों को भी पीछे छोड़ दिया।
आईपी एड्रेस खंगालने में जुटी पुलिस
विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी तेजी से बिना किसी 'पेड बोट्स' या 'विदेशी रीच' के बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ना सामान्य नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां अब उन सभी मुख्य इंटरनेट मीडिया हैंडल्स और आईपी एड्रेस को खंगाल रही हैं, जहां से इस 'टूलकिट' को ऑपरेट किया जा रहा था।
खबरें और भी

यह भी पढ़ें- CJP का संसद मार्च बना रणक्षेत्र: पथराव-तोड़फोड़ में 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
यह भी पढ़ें- 'CJP प्रोटेस्ट में 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, इसमें कोई छात्र नहीं', दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी
सोमवार को इस पेज को फालो करने वालों की संख्या दो करोड़ 30 लाख से अधिक हो चुकी थी। इसी आईडी के जरिये दोबारा नैरेटिव सेट किया जाने लगा।
जांच में सामने आया है कि इस आंदोलन के घोषणापत्र, वेबसाइट और पोस्टर्स को बनाने के लिए चैटजीपीटी और क्लाउड जैसे आधुनिक एआई टूल्स का संगठित तरीके से इस्तेमाल किया गया, ताकि युवाओं को भड़काया जा सके।

सीजेपी के अधिकारिक हैंडल पर सोमवार तक 2.91 लाख फालोअर्स जुड़ चुके थे, जबकि कॉकरोच इज बैक की आईडी को फॉलो करने वालों की संख्या तीन लाख को पार कर गई थी।
विदेशी फंडिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट की हो रही जांच
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके हाल ही में अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर लौटे हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि कहीं इस डिजिटल मूवमेंट को विदेशों से फंडिंग या लॉजिस्टिक सपोर्ट तो नहीं मिल रहा है? जैसा कि हाल ही में बांग्लादेश और नेपाल के छात्र आंदोलनों में देखा गया था।
विपक्षी दल व वाम संगठन प्रदर्शन को विरोध के लिए कर रहे इस्तेमाल
इस तथाकथित गैर-राजनीतिक आंदोलन के पीछे विपक्ष के छिपे हुए हाथ होने के आरोप भी लग रहे हैं। नीट पेपर लीक के विरोध व शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर 20 जून से जंतर-मंतर पर शुरू हुए प्रदर्शन को कांग्रेस, आप और सपा जैसी विपक्षी पार्टियों की सहभागिता ने इसे सरकार विरोधी माहौल बनाने के मोहरे के रूप में तब्दील कर दिया।

इसमें वामपंथी छात्र संगठनों स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआइ), ऑफ इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआइएसएफ), बिरसा आंबेडकर फुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन (बापसा) व क्रांतिकारी युवा संगठन आदि भी पूरी तरह से सक्रिय हैं।
यह भी पढ़ें- CJP का प्रदर्शन: सिंघु, टिकरी और औचंदी बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस
यह भी पढ़ें- दिल्ली में संसद मार्च के बाद फिर जंतर-मंतर पर जुटे CJP समर्थक, दीपके बोले- नहीं मिला ठोस आश्वासन