विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP Protest: आंदोलन का बढ़ता दायरा, जंतर-मंतर और टॉलस्टॉय रोड बंद; बैरिकेडिंग से नई दिल्ली में जाम

Published: Wed, 22 Jul 2026 11:20 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 22 Jul 2026 11:24 AM (GMT+05:30)

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के छात्रों का धरना प्रदर्शन बुधवार सुबह भी जारी है, जिससे पूरा इलाका आंदोलन का गढ़ बना हुआ है।

HighLights

  1. जंतर-मंतर पर सीजेपी छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी है।

  2. टॉलस्टॉय रोड बंद, नई दिल्ली में भारी जाम लगा।

  3. पुलिस झड़प में छात्र घायल, स्वच्छता भी प्रभावित।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। CJP Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में चल रहा छात्रों का धरना प्रदर्शन बुधवार सुबह भी जारी है। छात्रों की मौजूदगी में पूरा इलाका आंदोलन का गढ़ बना हुआ है। कई छात्र पिछले कई दिनों से यहां डटे हुए हैं, जबकि सुबह से नए जत्थे पहुंच रहे हैं और कुछ आराम के लिए जा भी रहे हैं।

टॉलस्टॉय रोड पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा

सुबह के माहौल में नारेबाजी के साथ लोगों की आवाजाही है। जिससे पूरा इलाका आंदोलन स्थल बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों के कब्जे में जंतर मंतर रोड के साथ टॉलस्टॉय रोड भी आ गया है। जबकि, जनपथ, संसद मार्ग व अशोक रोड के साथ कनॉट प्लेस में भी आवाजाही जारी है, जिससे वहां भारी सुरक्षाबल की मौजूदगी और बैरिकेडिंग है।

NCR News - 2026-07-22T112116.146

संसद मार्ग पर बैरिकेड पर तैनात पुलिसकर्मी। फोटो- चंद्र प्रकाश मिश्र

आसपास रहने वाले लोग भी प्रदर्शन से मुश्किल में

सुरक्षा बलों की चिंता भीड़ के हिंसक हो जाने और अन्य इलाकों में फैल जाने को लेकर है, लेकिन सख्त सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी के चलते कार्यालयों और अन्य कार्य के लिए निकले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अशोक रोड और जनपथ पर प्रदर्शन स्थल जाने वालों के वाहनों की पार्किंग भी जाम का बड़ा कारण बन रहा है। नई दिल्ली के इस क्षेत्र में कई होटल्स और रेस्त्रां भी है, उनका कारोबार आधा है गया है। हंगामे और हिंसा को देखते हुए होटल्स में बुकिंग भी कम हुई है।

NCR News - 2026-07-22T112239.089

जंतर मंतर पर प्रदर्शन के कारण कनॉट प्लेस में यातायात जाम में फंसे वाहन। जागरण

सैकड़ों वालंटियर्स ने संभाला भीड़ प्रबंधन का मोर्चा 

इस बीच, फूड डिलिवरी एप्स के डिलीवरी ब्वॉय लगातार जंतर मंतर से सटे मार्गों पर पहुंच रहे हैं और प्रदर्शनकारियों को भोजन पहुंचा रहे हैं। सोमवार रातभर नारों और लोगों की आवाजाही चलती रही थीं चारों ओर तिरंगे, बैनर और पोस्टर दिखाई दे रहे थे।

सैकड़ों की संख्या वालंटियर्स भीड़ प्रबंधन का मोर्चा संभाले हुए हैं। लोग दिल्ली के साथ है विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे हैं, जिसमें युवाओं के साथ अन्य आयु वर्ग के लोगों की संख्या बढ़ रही है।

WhatsApp Image 2026-07-21 at 2.39.39 PM

पिछले कुछ दिनों में आंदोलन ने तीखा और बड़ा रूप ले लिया है। सोमवार को छात्रों ने संसद की ओर मार्च निकाला, जिसमें भारी हंगामा हो गया। पुलिस के साथ हुई झड़प में कई छात्र घायल हुए। घायलों का इलाज कराने के बाद उन्हें वापस जंतर मंतर लाया गया, जहां उनका स्वागत नारों के साथ किया जा रहा है।

ट्रैफिक पुलिस ने दी वैकल्पिक मार्गों की सलाह

प्रदर्शन के लंबे चलने और सुरक्षा व्यवस्था के कारण इलाके की सफाई व्यवस्था बुरी तरह गड़बड़ा गई है। कचरा बिखरा हुआ है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। बैरिकेडिंग और प्रदर्शन के चलते सफाई कर्मी और कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां जंतर मंतर समेत कई मार्गों पर नहीं जा पा रही हैं, उसमें भी प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ के कारण सफाई मुहिम चुनौती बनी हुई है।

फूड डिलिवरी एप्स के माध्यम से लगातार भोजन पहुंचने से प्रदर्शनकारियों को सुविधा तो मिल रही है, लेकिन इससे प्लास्टिक कचरे की मात्रा भी बढ़ गई है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भारी संख्या में जवान तैनात हैं और बैरिकेडिंग की गई है। यातायात पुलिस ने आसपास के इलाकों में वैकल्पिक मार्गों की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 4 बड़े मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, सुरक्षा कारणों के चलते DMRC का बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें- CJP Protest Live: जंतर-मंतर पर आज भी सीजेपी का धरना जारी, प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंच रहे विपक्षी नेता

यह भी पढ़ें- प्रोटेस्ट के बीच जंतर-मंतर बना अनोखा फूड हब, प्रदर्शनकारियों के लिए मिल रहे पिज्जा-बर्गर के गुमनाम ऑर्डर

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।