Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के डीडीए ने छह महीने में सुलझाईं 19779 शिकायतें, लंबित मामलों में 85% की कमी

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 05:38 AM (IST)

    उपराज्यपाल के निर्देश पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में शिकायतों के निपटारे में तेजी आई है, जिससे लंबित मामलों में 85% की कमी दर्ज की गई है। विभिन ...और पढ़ें

    उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू। फाइल फोटो

    उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू। फाइल फोटो

    HighLights

    1. उपराज्यपाल के निर्देश पर डीडीए शिकायतों में तेजी से कमी।

    2. छह महीने में 19,779 शिकायतें सफलतापूर्वक निपटाई गईं।

    3. लंबित मामलों में लगभग 85 प्रतिशत की भारी कमी।

    संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए निरंतर निगरानी, नियमित समीक्षा और संस्थागत जवाबदेही बढ़ाने की प्रणाली अपनाई गई है।

    इसके परिणामस्वरूप शिकायतों के निस्तारण में तेजी आई है। इस वर्ष के शुरुआत में शिकायतों की संख्या 22,946 थी और जून के अंत तक यह घटकर 3,167 रह गई थी।

    डीडीए अधिकारियों का कहना है कि लंबित मामलों में लगभग 85 प्रतिशत कमी कमी आई है।

    19,779 शिकायतों का सफलतापूर्वक समाधान

    छह महीने की अवधि के भीतर डीडीए ने केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली, एलजी लिसनिंग पोस्ट, मुख्यमंत्री जन सुनवाई, आपदा और राहत मानिटरिंग सिस्टम, डीडीए स्मार्ट सिटी 311 मोबाइल सेवा सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त 19,779 शिकायतों का सफलतापूर्वक समाधान किया गया है।

    डीडीए परिसर में प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। प्रत्येक महीने जनसुनवाई में औसतन छह हजार लोग पहुंचते हैं।

    डीडीए के उपाध्यक्ष द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को नियमित रूप से शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया है। विभिन्न मामलों को लेकर आवेदन, पार्क व खेल परिसर की समस्याएं और आवासीय व व्यवसायिक परिसरों में नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतों को किया जा रहा है दूर।

    यह भी पढ़ें- कमाई में उछाल या पुराना स्टॉक निकालने की रणनीति? जानिए डीडीए के 1,020 करोड़ के राजस्व का सच

    यह भी पढ़ें- एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन: देहरादून से मसूरी तक अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, कई निर्माण सील