Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली AAP ने 3 एमसीडी महिला पार्षदों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, क्रॉस वोटिंग करने पर गिरी गाज

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 10:57 PM (IST)

    आप ने दिल्ली नगर निगम के 3 पार्षदों को निलंबित कर दिया। पार्टी अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इसकी घोषणा की। इन पर वार्ड समिति चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने क ...और पढ़ें

    यह फैसला दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज द्वारा जारी आधिकारिक बयान और पार्टी के औपचारिक पत्र के माध्यम से घोषित किया गया।

    यह फैसला दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज द्वारा जारी आधिकारिक बयान और पार्टी के औपचारिक पत्र के माध्यम से घोषित किया गया।

    HighLights

    1. आप ने तीन एमसीडी पार्षदों को तत्काल निलंबित किया।

    2. सौरभ भारद्वाज ने निलंबन की आधिकारिक घोषणा की।

    3. निलंबन का कारण अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की तीन पार्षदों को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह फैसला दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज द्वारा जारी आधिकारिक बयान और पार्टी के औपचारिक पत्र के माध्यम से घोषित किया गया। इन तीनों पर बुधवार को हुए वार्ड समिति चुनावों में क्राॅस वोटिंग करने का आरोप लगा है।

    निलंबित पार्षदों के नाम इस प्रकार हैं...

    • निर्मला देवी (शर्मा)
    • कृष्णा देवी राघव
    • सुल्ताना आबाद

    आप के आधिकारिक पत्र में लिखा है, 'यह सूचित किया जाता है कि निम्नलिखित एमसीडी पार्षदों को आम आदमी पार्टी से निलंबित किया जा रहा है।' इस पत्र पर सौरभ भारद्वाज के हस्ताक्षर हैं। पार्टी ने निलंबन के पीछे के कारणों का अभी तक सार्वजनिक रूप से विवरण नहीं दिया है। यह कदम दिल्ली के सिविक निकाय में पार्टी के अंदर अनुशासन बनाए रखने के प्रयासों के बीच उठाया गया है। पार्टी ने इस मामले पर अभी और कोई टिप्पणी नहीं की है।

    बता दें कि यह कार्रवाई वार्ड समिति चुनावों में क्राॅस वोटिंग के बाद की गई है। बुधवार को हीवार्ड समिति चुनावों में क्राॅस वोटिंग के आरोप लगे थे। निलंबन के कुछ देर बाद पार्टी ने कहा कि निलंबित पार्षदों ने वार्ड समिति चुनावों में क्रास वोटिंग की थी। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम जोन में एक अध्यक्ष क्राॅस वोटिंग के जरिए निर्वाचित हुए थे।

    पार्टी ने कहा कि उसका संदेश स्पष्ट है कि 'जनादेश और पार्टी के साथ विश्वासघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' दल विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन देते हुए पार्टी ने कहा, 'चुनाव किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि पूरी पार्टी द्वारा लड़ा जाता है।'

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- केजरीवाल-सिसोदिया को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी आखिरी मोहलत, आबकारी घोटाला केस में 2 हफ्ते में देना होगा जवाब