Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एमएआर के खतरे को लेकर बंसत रोड पर निकली जागरूकता रैली, बिना डॉक्टरी सलाह के एंटीबायोटिक्स न लेने का लिया संकल्प

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 11:45 PM (IST)

    दैनिक जागरण के 'एएमआर पर प्रहार' अभियान के तहत पहाड़गंज की बसंत रोड पर जागरूकता रैली निकाली गई। होटल संचालक, टूर ऑपरेटर और स्थानीय निवासी इसमें शामिल ...और पढ़ें

    पहाड़गंज के बसंत रोड पर बुधवार को एंटीबायोटिक को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।

    पहाड़गंज के बसंत रोड पर बुधवार को एंटीबायोटिक को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दैनिक जागरण के अभियान एएमआर पर प्रहार अब लोगों के बीच पहुंच चुका है। एंटीबायोटिक्स की बिना रोकटोक बिक्री तथा उसके अत्यधिक उपयोग के बढ़ते चलन के प्रति लोगों को जागरूक करने की मुहिम में पहाड़गंज के बसंत रोड पर बुधवार को जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें होटल संचालक, टूर ट्रैवेल आपरेटर्स, स्थानीय निवासी तथा कर्मचारी शाामिल हुए। जो वहां से गुजरते हुए तथा दुकान, ऑफिस और होटलों में जाकर लाेगों को जागरूक किया। साथ ही एंटीबायोटिक्स के सही उपयोग को लेकर संकल्प कराया।

    इस मौके पर पहाडगंज गेस्ट हाउस आनर्स एसाेसिएशन के महासचिव अश्वनी कुमार अरोड़ा ने कहा कि जिस तरह से बिना चिकित्सकीय सलाह से एंटीबायोटिक्स दवाओं का प्रयोग हो रहा है। वह स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा साबित होने लगा है, लेकिन चिंता की बात यह कि अभी भी उसे लेकर अधिकतर लोग अनभिज्ञ हैं।

    जरूरी होने पर हो एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल

    एंटीबायोटिक्स का दवाओं में इस्तेमाल तभी किया जाए जब यह जरूरी हो। एक टूर ट्रैवेल एजेंसी के संचालक अनिल सिंह ने कहा कि दैनिक जागरण का यह समाचारीय अभियान आंखें खोलने वाला रहा है। जाने अनजाने में लोग हर बीमारी से निजात पाने में इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। चिकित्सक भी मरीजों को जल्द ठीक करने के लिए उसे लिख रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- एंटीबायोटिक का गलत सेवन जिंदगी पर पड़ सकता है भारी, डॉक्टर की सलाह जरूरी

    यह भी पढ़ें- बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक का सेवन खतरनाक, शरीर के हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं नष्ट

    खबरें और भी