Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में सेब के दाम 30% तक बढ़े, हिमाचल से आधी रह गई आवक; जानें कब मिलेगी राहत

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 06:23 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में बेमौसम बर्फबारी से सेब की फसल बर्बाद होने के कारण दिल्ली में सेब के दाम 300-350 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। आजादपुर मंडी ...और पढ़ें

    सुल्तानपुरी की जगदंबा मार्केट में बिक्ररी के लिए रखे सेब। जागरण

    सुल्तानपुरी की जगदंबा मार्केट में बिक्ररी के लिए रखे सेब। जागरण

    HighLights

    1. हिमाचल में बेमौसम बर्फबारी से सेब की फसल बर्बाद हुई।

    2. दिल्ली में सेब के दाम 300-350 रुपये प्रति किलो पहुंचे।

    3. आजादपुर मंडी में सेब की आवक आधी से कम।

    धर्मेंद्र यादव, बाहरी दिल्ली। इस सीजन हिमाचल प्रदेश में मौसम की बेरुखी के कारण बर्बाद हुई सेब की फसल का असर अब दिल्ली के थोक व खुदरा बाजार में दिखने लगा है। गत वर्ष की तुलना में सेब के दाम में इस बार 20 से 30 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।

    थोक दाम में उछाल के बाद खुदरा बाजार में सेब की कीमत 300 से लेकर 350 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। बेमौसमी बर्फबारी की वजह से हिमाचल प्रदेश में अनुमानित 50 प्रतिशत से अधिक सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है, इस कारण आजादपुर फल एवं सब्जी मंडी में गत वर्ष की तुलना में सेब की आवक आधी से भी कम रह गई है।

    पिछले साल जुलाई महीने में हिमाचल प्रदेश से प्रतिदिन औसतन सौ गाड़ी सेब की आवक थी, अब बमुश्किल 25-30 गाड़ी पहुंच रही हैं।

    कम रही हिमाचली सेब की आवक

    हिमाचल प्रदेश से हर साल आजादपुर फल एवं सब्जी मंडी में जुलाई माह के दूसरे-तीसरे सप्ताह में सेब की आवक शुरू होती है और सितंबर महीने तक चलती है। लेकिन, इस बार आजादपुर मंडी से हिमाचली सेब की आवक बहुत कम है।

    78214742

    एपल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मीठाराम कृपलानी का कहना है कि पिछले साल 20 जुलाई को हिमाचल प्रदेश से सेब की लगभग सौ गाड़ी की आवक थी, इस बार मात्र 25-30 गाड़ी आईं।

    आवक कम होने के कारण इस बार सेब का थोक भाव 150 से 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है, पिछले साल जुलाई महीने में सेब 100-150 रुपये किलो बिका था। हिमाचल प्रदेश में इस बार खराब मौसम के कारण सेब की फसल को भारी हानि पहुंची है।

    खबरें और भी

    थोक दाम बढ़ने के बाद बाजार में 150 से 200 रुपये बिकने वाला सेब अब 300 रुपये किलो तक पहुंच गया है। सुल्तानपुरी की जगदंबा मार्केट में छोटे आकार का सेब 160 रुपये और बड़े आकार का सेब 250-300 रुपये किलो बिक रहा है।

    किन्नौर (कोल्ड स्टोरेज) सेब की कीमत 400 रुपये तक पहुंच गई है। फल विक्रेता जाहिद ने बताया कि महीनेभर से कीमत में उछाल के बाद सेब के खरीददारों की संख्या लगातार कम हो रही है।

    दो सप्ताह बाद सेब के दाम नीचे आने की उम्मीद

    अगले दो सप्ताह तक सेब के दाम कम होने की उम्मीद नहीं है। सेब व्यापारी विजय टालरा ने बताया कि 10-12 अगस्त से कश्मीर से गाला वैरायटी के सेब की आवक शुरू हो जाएगी। इसके बाद ही सेब के दाम नीचे आने की अनुमान है। सितंबर माह में कश्मीर की डिलिसियस वैरायटी के सेब मंडी में आ जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल सेब सीजन: शिमला में ढुलाई की दरें तय, ज्यादा भाड़ा वसूला तो कानूनी कार्रवाई करेगा प्रशासन

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में MIS के तहत सेब बिक्री के लिए पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी, कौन से दस्तावेज चाहिएं व कहां होगी रजिस्ट्रेशन?