Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली विधानसभा का सुरक्षा घेरा 'चकनाचूर' होने पर होगी हाईलेवल मीटिंग, विजेंद्र गुप्ता उठा सकते हैं बड़ा कदम

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 10:30 AM (IST)

    दिल्ली विधानसभा में हालिया सुरक्षा चूक के बाद अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता जल्द ही एक समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ और सरकारी अधिकारी श ...और पढ़ें

    वीके शूुक्ला, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में लापरवाही के मामले में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता जल्द सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ, दिल्ली सरकार के अधिकारियों सहित विभिन्न एजेंसियों को बैठक में शामिल किया जाएगा। विधानसभा की सुरक्षा को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार किया जाएगा।

    यहां बता दें कि पिछले कुछ माह से दिल्ली विधानसभा को ईमेल द्वारा बम से उड़ने की धमकियां मिलने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां तक कि बजट सत्र शुरू होने वाले दिन 23 मार्च और उसके बाद 24 मार्च फिर 25 मार्च को लगातार दिल्ली विधानसभा के ईमेल पर और विधानसभा अध्यक्ष के ईमेल आइडी पर भी धमकी भरे मेल प्राप्त हुए थे। उसके बाद से लगातार यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।

    delhi-vidhansabha1

    मगर अब सोमवार को जिस तरीके से एक व्यक्ति द्वारा कार के साथ गेट तोड़कर अंदर प्रवेश करने की घटना हुई है। इससे सुरक्षा को लेकर और माहौल गर्मा गया है। विधानसभा में 44 सुरक्षाकर्मी तैनात हैे जिसमें 21 सीआरपीएफ के जवान हैं बाकी दिल्ली पुलिस के कर्मी हैं।

    इसके बाद भी इस तरीके की घटना हो जाना और अवैध रूप से घुसे व्यक्ति के 6 मिनट तक विधानसभा परिसर में रहना, यह बताता है कि सुरक्षा में कहीं न कहीं कमी जरूर है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष बैठक में सुरक्षा एजेंसियों के लोगों से चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि सभी गेटों पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए और प्रबंध किए जाने पर भी विचार किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ‘मानसिक हालत ठीक नहीं...’, दिल्ली विधानसभा में कार घुसाने वाले सरबजीत के परिवार ने खोला राज; पांच दिन से था लापता

    यह भी पढ़ें- भांजे को ढूंढने निकला था, फिर दिल्ली विधानसभा में क्यों तोड़ा बैरियर? पीलीभीत के सरबजीत की पूरी कहानी