Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में भाई बना बहन का कातिल, गोली मारकर की हत्या; तमंचे समेत गिरफ्तार

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 03:47 AM (IST)

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में एक युवक ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई मोहम्मद अनस को वारदात के कुछ ही देर बाद दे ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की हत्या की।

    2. आरोपी मोहम्मद अनस को देसी तमंचे के साथ पकड़ा गया।

    3. पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

    एएनआई, नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में शुक्रवार रात एक युवक ने कथित तौर पर अपनी सगी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी को देसी तमंचे और छह जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात 8:21 बजे न्यू उस्मानपुर थाने में गौतमपुरी की गली नंबर-17 में एक महिला की हत्या की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 32 वर्षीय वसीमा, पत्नी इरशाद, गोली लगने से मृत अवस्था में मिलीं।

    क्राइम और FSL की टीम ने जुटाए साक्ष्य

    घटनास्थल पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। मामले में न्यू उस्मानपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

    इसी दौरान जाफराबाद थाने के हेड कांस्टेबल नफीस गश्त पर थे। चौहान बांगर की गली नंबर-10 में उन्हें एक युवक संदिग्ध अवस्था में भागता हुआ दिखाई दिया। रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी तमंचा और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए।

    खबरें और भी

    पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मोहम्मद अनस (19), पुत्र मोहम्मद रफीक, के रूप में बताई। उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने गौतमपुरी में अपनी बहन वसीमा की गोली मारकर हत्या की है।

    जांच में जुटी पुलिस

    इसके बाद जाफराबाद थाने में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अलग मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान यह भी पुष्टि हुई कि न्यू उस्मानपुर थाने में मिली हत्या की सूचना और आरोपी की स्वीकारोक्ति एक ही घटना से संबंधित हैं।

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए जाने का संदेह वाला देसी तमंचा और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- कभी नहीं भूल सकता वो रात, खोया था भाई जैसा दोस्त; हत्यारों को फांसी की सजा सुन भावुक हुए बिजेंद्र सिंह

    यह भी पढ़ें- पुणे में ठेकेदार ने की आत्महत्या, पूर्व विधायक, उनकी पत्नी समेत 14 के खिलाफ मामला दर्ज